फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एलन क्लबः अब नए नगर आयुक्त करेंगे एलन क्लब का हिसाब

एलन क्लबः अब नए नगर आयुक्त करेंगे एलन क्लब का हिसाब

Sun, 17 Feb 2019 01:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
एलन क्लबः अब नए नगर आयुक्त करेंगे एलन क्लब का हिसाब
बरेली। एलन क्लब की लीज के मामले का हिसाब-किताब अब नए नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. करेंगे। शनिवार को नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव का ट्रांसफर होने के चलते बीडीए को 23 साल पुरानी फाइल लौटाने का पत्र नहीं भेजा जा सका। वहीं, बीडीए अफसरों का कहना है कि इतनी पुरानी फाइल के लिए नगर निगम रसीद दिखाए।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में हमले को लेकर बृहस्पतिवार को पूरे देश में गम का मौहाल था। मगर रात 12 बजे तक एलन क्लब में डीजे बज रहा था। इस पर नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने नाराजगी जताते हुए एसपी सिटी से कहकर डीजे बंद करा दिया। शुक्रवार सुबह उन्होंने एलन क्लब की फाइल तलब की तो पता लगा कि उसकी लीज खत्म हो चुकी है और 1996 में फाइल बीडीए में मंगा ली गई। इसके बाद बीडीए से फाइल नहीं लौटी। इस पर उन्होंने बीडीए को पत्र लिखकर फाइल मंगाने को कहा। मगर शनिवार को उनका ट्रांसफर हो गया, जिसके चलते वह ऑफिस में नहीं बैठे और बीडीए को पत्र नहीं भेजा जा सका। उन्होंने कहा कि अब नए नगर आयुक्त ही एलन क्लब का मामला देखेंगे। वहीं बीडीए अफसर कह रहे हैं कि 23 साल पुरानी फाइल ढूंढना आसान नहीं है। नगर निगम को इसकी रसीद दिखानी होगी।
विज्ञापन


बीडीए में अगर 23 साल पुरानी फाइल है तो नगर निगम उसकी रसीद दिखाए। इसके बाद ही एलन क्लब के मामले में कुछ बताया जा सकता है। अन्यथा इतनी पुरानी फाइल के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। - आशीष शिवपुरी, चीफ टाउन प्लानर, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed