फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पढ़ाई से वंचित बच्चों को शिक्षित करेगी ‘शारदा’

पढ़ाई से वंचित बच्चों को शिक्षित करेगी ‘शारदा’

Mon, 11 Feb 2019 01:06 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
पढ़ाई से वंचित बच्चों को शिक्षित करेगी ‘शारदा’
बरेली। पढ़ाई से वंचित बच्चों के नामांकन और शिक्षा व्यवस्था के लिए अब ‘शारदा: स्कूल हर दिन आएं’ योजना शुरू की गई है। प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत छह से 14 आयु वर्ग के उन बच्चों की तलाश होगी, जिनका किसी स्कूल में नामांकन न हो या नामांकन के बावजूद पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी हो। इन ‘आउट ऑफ स्कूल’ बच्चों को चिह्नित कर नये सत्र से प्रवेश दिलवाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने चिह्निकरण के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दिनों शासनादेश जारी होने के बाद कार्यशाला आयोजित कर 6 से 14 आयु वर्ग के ऐसे सभी बच्चों का नामांकन कराने के आदेश दिए गए हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उनका नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि का विवरण रखेंगे। नामांकन दो चरणों में होगा। पहला चरण 30 मार्च तक चलेगा। इस अवधि तक नामांकित बच्चों का प्रवेश 1 से 24 अप्रैल तक करवाया जाएगा। वहीं, दूसरा चरण 21 मई से 30 जून तक होगा। इसमें चयनित बच्चों को एक से 20 जुलाई तक प्रवेश दिलवाया जाएगा। बीएसए ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित करने और नामांकन की मॉनीटरिंग के लिए यूनिसेफ के सहयोग से सर्व शिक्षा अभियान की ओर से पोर्टल भी बनाया गया है।
विज्ञापन

पुरस्कार भी दिया जाएगा

जिन स्कूलों में सर्वे से चिह्नित सभी आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन के साथ 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। हर ब्लॉक के ऐसे एक सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक को अवॉर्ड दिया जाएगा। साथ ही इस मामले में हर जिले के एक सर्वश्रेष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमान्य विद्यालयों का रहेगी नजर
अमान्य विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के आदेश भी शासन ने दिए हैं। साथ ही अमान्य विद्यालयों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी हैं। आंगनबाड़ी में छह वर्ष पूरे कर चुके बच्चों को भी शारदा योजना के तहत शामिल किया जाएगा।


शासन ने शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए आदेश दिया है। सर्वे का आदेश जारी कर दिया गया है। नये सत्र से चिह्नित बच्चों का प्रवेश शुरू होगा। - तनुजा त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed