फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरखन गांव में डकैती, तीन परिवारों को बंधक बनाकर लूटपाट

बरखन गांव में डकैती, तीन परिवारों को बंधक बनाकर लूटपाट

Wed, 16 Jan 2019 11:44 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
बरखन गांव में डकैती, तीन परिवारों को बंधक बनाकर लूटपाट
नवाबगंज। बरखन गांव में डकैतों ने जमकर उत्पात मचाया। एक प्याज कारोबारी समेत तीन परिवारों को बंधक बनाकर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। भागने के दौरान एक घर के बाहर बंधी दो भैंस भी खोल ले गए। गांव के लोगों के हल्ला मचाते हुए घेराबंदी की तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

मंगलवार रात बरखन गांव के प्याज कारोबारी लाल मोहम्मद बेटे मुमताज के साथ मकान के बरामदे में सोए थे। रात करीब 12 बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश दीवार लांघकर घर में घुस आए। बदमाशों ने लाल मोहम्मद और बेटे को चारपाई पर बंधक बनाकर रजाई से ढक दिया। एक बदमाश तमंचा तानकर वहीं खड़ा हो गया। उनके घर से 16 हजार रुपये, मोबाइल, दो भैंस और एक पड़िया लूट ली। फिर बदमाश उनके पड़ोसी मजदूरी करने वाले नत्थू शाह के घर में घुसे। घर में कोई कीमती चीज नहीं मिली तो बदमाशों ने नत्थू शाह की पत्नी सरवरी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। यहां बदमाशों को चारपाई पर रखा सिर्फ मोबाइल ही हाथ लगा।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश नत्थूबख्श के घर में घुसे। उनकी पत्नी के सोने के कुंडल और अलमारी में रखे आठ सौ रुपये लूट लिए। नत्थूबख्श ने विरोध कर बदमाश से छीनाझपटी की तो एक बदमाश ने तमंचा तान दिया। जिसके बाद नत्थूबख्श शांत हो गए और बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के घरों से निकलकर खेतों के रास्ते भागने के दौरान गांव में हल्ला मच गया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर बदमाशों की खोजबीन करने लगे तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश के पर्स मिले दस्तावेज, फोटो
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। लाल मोहम्मद के घर से गांव के ही दीपक नाम के युवक का पर्स मिला। इसमें मिले कागज पर कुछ मोबाइल नंबर लिखे मिले हैं। दीपक की फोटो भी पर्स में मिली है। वहीं कागज पर पुराने मुकदमों की जानकारी लिखी है। फिलहाल दीपक घर से भागा हुआ है।

तीन परिवारों के साथ लूटपाट की गई है। बदमाशों का प्राथमिक सुराग हमें मिला है। जल्दी ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed