फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   झूठी सूचना अपलोड करने पर सचिव को नोटिस

झूठी सूचना अपलोड करने पर सचिव को नोटिस

Sat, 05 Jan 2019 05:34 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 05 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
झूठी सूचना अपलोड करने पर सचिव को नोटिस
लखीमपुर खीरी। ईसानगर ब्लाक की ग्राम पंचायत पलिया में शौचालय निर्माण की झूठी रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड करने के मामले में डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) को नोटिस देकर जवाब मांगा है। साथ ही मामले की जांच एडीओ पंचायत को दी गई है। डीपीआरओ ने बताया कि जवाब संतोषजनक न होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ईसानगर की ग्राम पंचायत पलिया में बेसलाइन सर्वे 2012 के तहत 355 शौचालय बनाए जाने थे। यहां की प्रधान रामा देवी और सचिव सुनील कुमार मौर्य ने 333 शौचालय पूर्ण होने की रिपोर्टिंग करते हुए फोटो सहित सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड कर अधिकारियों को गुमराह किया। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने बुधवार को गांव जाकर विकास कार्यों और शौचालयों का निरीक्षण किया, तो 355 के सापेक्ष 160 शौचालय पूर्ण पाए गए। इसके अलावा 35 शौचालय अधबने मिले, जबकि 150 शौचालयों का निर्माण ही नहीं कराया गया। यह नजारा देखकर डीपीआरओ दंग रह गए। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार, ग्राम प्रधान, सचिव और ग्रामीण भी मौजूद थे। इसके बाद डीपीआरओ ने प्रथम दृष्टया ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार मौर्य को दोषी मानते हुए नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। डीपीआरओ ने कहा है कि जवाब संतोषजनक न होने पर सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed