{"_id":"5b4ce67a4f1c1b27618b5094","slug":"31531766394-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में बिजली न होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में बिजली न होने पर हंगामा
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के यात्रियों ने
बिजली न होने पर काटा हंगामा
बरेली। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच में बिजली न होने पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कक्ष के में जमकर हंगामा काटा। इलेक्ट्रिकल स्टाफ ने फाल्ट दूर कर ट्रेन को रवाना कराया।
सोमवार को भटिंडा से डिब्रूगढ़ जाने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच एस-8 में भटिंडा से ही बिजली नहीं थी। भीषण गर्मी में यात्री परेशान हो गए। सहारनपुर और मुरादाबाद में उन्होंने शिकायत की, लेकिन दोनों स्टेशनों पर उन्हें अगले स्टेशन का आश्वासन ही मिला। ट्रेन दोपहर एक बजे जंक्शन पहुंची। कोच के यात्री स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंच गए। उन्होंने रेलवे की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए जमकर हंगामा काटा। स्थिति को संभालने के लिए स्टेशन मास्टर ने इलेक्ट्रिक स्टाफ से फाल्ट को ठीक कराकर ट्रेन को रवाना किया।