फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clouds stopping rain

खंडित मानसून : जल्द ही जमकर बरसेंगे छितराए बादल

Sun, 01 Jul 2018 12:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 01 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
Clouds stopping rain
मानसून के दस्तक देने के बावजूद रुहेलखंड क्षेत्र में अभी उम्मीद के मुताबिक बारिश शुरू नहीं हो पाई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून खंडित होने की वजह से बादल बनने पर भी बारिश नहीं हो रही। लेकिन जल्द ही तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य था। शाम को हवा चली और हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन खुलकर बारिश नहीं होने से लोगों को निराशा हाथ लगी। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएं चल रही हैं। बीते दो दिनों में ज्यादा बारिश की उम्मीद थी। उसी के अनुरूप पहाड़ों पर बारिश हुई भी, लेकिन रुहेलखंड मंडल ऐसी बारिश नहीं हुई। डा. कुशवाहा ने बताया कि अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खंडित मानसून पहुंचा है। इसलिए कुछ एक स्थानों पर बारिश हो रही है तो कहीं बादल बनने के बावजूद बारिश नहीं हो पा रही। उन्होंने कहा कि मानसून की दृष्टि से अगले तीन दिन महत्वपूर्ण हैं। इसमें बादल बनेंगे। तेज हवा चलेगी और बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed