{"_id":"5af200604f1c1b3b0a8b90ff","slug":"31525809248-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान
Updated Wed, 09 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुधीर विद्यार्थी को मिला चंद्रशेखर आजाद राष्ट्रीय सम्मान
बरेली। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति, समाजसेवा की पावनता एवं गौरव को अलंकृत करने और इस क्षेत्र में समग्र रचनात्मक योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। सुधीर विद्यार्थी को यह सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, स्थलों को प्रकाश में लाकर शोधपूर्ण कार्य एवं विभिन्न कारागारों में क्रांतिकारियों के नाम पर स्मारक निर्माण के प्रयासों के लिए दिया गया है। इस सम्मान के तहत उन्हें दो लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान पट्टिका दी जाएगी। यह जानकारी मप्र सरकार के स्वराज संस्थान संचनालय के आयुक्त सह संचालक मनोज श्रीवास्तव ने उनको भेजे पत्र में दी है।