{"_id":"5af1ff6a4f1c1b9e098b8dd7","slug":"31525809002-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन बेवरेज पर छापा, तीन सेंपुल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन बेवरेज पर छापा, तीन सेंपुल भरे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 09 May 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफएसडीए की टीम ने परसाखेड़ा में कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनी वृंदावन बेवरेज पर छापा मारकर तीन नमूने भरे। फैक्ट्री परिसर में कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली जगह पर गंदगी मिलने पर संचालक को एफएसडीए टीम ने नोटिस जारी किया है।
मंगलवार दोपहर बाद एफएसडीए की टीम वृंदावन बेवरेज पहुंची। अभिहीत अधिकारी ममता कुमारी के नेतृत्व में टीम ने थम्सअप, माजा, अल्फांसो मेंगो पल्प के नमूने भरे। इनको परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम ने जब फैक्ट्री का निरीक्षण किया तो परिसर में गंदगी पाई गई। सफाई व्यवस्था मानक के अनुरूप न मिलने पर टीम ने फैक्ट्री संचालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। टीम अफसरों ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक्स के नमूनों की लैब से परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।