फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   70 बारात घरों से जमा हुए 1.73 करोड़

70 बारात घरों से जमा हुए 1.73 करोड़

Wed, 11 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
70 बारात घरों से जमा हुए 1.73 करोड़
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन

फ्लैग- अवैध बारातघरों पर बीडीए की कार्रवाई

129 और बारातघरों को नोटिस जारी

70 बारातघरों ने जमा कराए 1.73 करोड़ रुपये

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।बिना नक्शा स्वीकृत कराए बने अवैध बारातघरों पर बीडीए ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। बीडीए ने 129 और बारातघरों को नोटिस जारी कर नक्शा स्वीकृत न कराने पर जवाब मांगा है। अब तक 70 बारातघर मालिक सीलिंग अभियान से घबराकर 1.73 करोड़ का जुर्माना अदा करा चुके हैं। दो दिन में नौ बारातघरों ने बीडीए में 23 लाख रुपये जमा कराए। पहले चरण में 83 बारातघर मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे।
बीडीए ने अवैध बारातघर मालिकों को सात अप्रैल तक बारातघर का मानचित्र दिखाने या बिना नक्शा मंजूर कराए बारातघर की कंपाउंडिंग कराने की डेडलाइन दी थी। इससे पहले यह अभियान 23 मार्च से चलाया जाना था, लेकिन सांसद और विधायकों के हस्तक्षेप से बने दबाव के बाद प्रशासनिक और बीडीए अफसरों ने सात अप्रैल तक उसे स्थगित कर दिया था। अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित कर यह मामला उठाया था।
विज्ञापन

नौ अप्रैल को बीडीए ने चार बारातघरों पर छापा मारकर एक सील किया था। दो दिन में नौ बारातघर मालिकों ने 23 लाख रुपये बीडीए में जमा कराए। अब तक बीडीए में 70 बारातघर मालिक 173 करोड़ रुपये जमा करा चुके हैं। बीडीए से 129 बारातघरों को नोटिस भेजा जा चुका है। इसमें बारातघर मालिकों से एक सप्ताह के अंदर बिना नक्शा मंजूर कराए अनधिकृत रूप से बने बारातघरों की जुर्माने की राशि अदा कर कंपाउंडिंग कराने को कहा गया है। कंपाउंडिंग न कराने पर जुर्माने की रकम बढ़ाने और एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध बारातघरों का सर्वे जारी
शहर में अवैध बारातघरों को चिह्नित करने के लिए बीडीए की टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। एक्सईएन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि पुराना शहर, पीलीभीत बाईपास रोड, बीसलपुर रोड, शाहजहांपुर रोड, बड़ा बाईपास, नैनीताल मार्ग, कर्मचारी नगर, मिनी बाईपास, दिल्ली-रामपुर हाईवे, सिविल लाइंस, बदायूं रोड, चौपुला से किला, बिहारीपुर, राजेंद्रनगर, कैंट में लाल फाटक और रामगंगा नदी पुल से आगे बीडीए की सीमा तक अवैध बारात घर चिह्नित किए जा रहे हैं। टीम को कुछ बारातघर बंद मिल रहे हैं। उनके मानचित्र भी चेक किए जा रहे हैं।


कोट--
अब तक 70 बारातघरों से 1.73 करोड़ रुपये का राजस्व जमा हो चुका है। 129 बारातघरों को नोटिस भेजे गए हैं। इन बारातघर मालिकों को जुर्माने की राशि अदा कर कंपाउंडिंग कराने को कहा गया है। अन्यथा बारातघर सील करने की कार्रवाई शुरू होगी। - अनिल मिश्रा, एक्सईएन बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed