फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उझानी नेट

उझानी नेट

Tue, 24 Oct 2017 09:58 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
उझानी नेट
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
लूट के इरादे से कछला के एक घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए तो बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना रविवार रात करीब दो बजे की है। कछला के वार्ड नंबर चार के मुरावन नगला निवासी मेहरबान रविवार शाम खाना खाने के बाद आंगन में सोने चले गए। पत्नी मोरश्री बरामदे में सोई थीं। मेहरबान सिंह के मुताबिक रात में कमरे का ताला तोड़े जाने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा तो घर के अंदर तीन बदमाश खड़े थे। तभी उन्होंने एक बदमाश पर लाठी से प्रहार किया। साथी को पिटता देख दूसरे बदमाश ने मेहरबान पर गोली चला दी, जो उनके कूल्हे में लगी। मेहरबान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

चीख सुनकर उनकी पत्नी मोरश्री जाग गईं। उन्होंने पति को खून से लथपथ पड़ा देख शोर मचा दिया। इससे पड़ोस वाले घर में सो रहे दोनों बेटे जाग गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों को तलाशा लेकिन कोई हाथ नहीं आया। घायल मेहरबान को उझानी सीएचसी लाया गया। डॉ. निरंजन सिंह ने हालत गंभीर देखकर उन्हें बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहरबान के बेटे वीरेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने गोली मारने से पहले दूसरे कमरे का ताला भी तोड़ लिया था। कमरे में रखे संदूक को भी तोड़ा। मेहरबान की पत्नी ने बताया कि बदमाश संदूक से जेवरात और नकदी निकाल ले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर ही मामला दर्ज किया जाएगा, जबकि पुलिस खुद बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed