फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   3.12 lakh vehicles are running on the roads without high security number plates

Bareilly News: सड़कों पर 3.12 लाख वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के भर रहे फर्राटा

Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
3.12 lakh vehicles are running on the roads without high security number plates
बरेली। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साढ़े नौ लाख वाहनों में से 3.11 लाख से अधिक वाहन जिले की सड़काें पर फर्राटा भर रहे हैं। इनपर कार्रवाई के लिए अब परिवहन विभाग ने जिलेभर में इसको लेकर अभियान चलाने की तैयारी की है, इसमें आरटीओ के साथ पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

आरटीओ के रिकाॅर्ड के मुताबिक 9,48,514 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 3,11,708 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। यह सभी वाहन 2019 से पहले खरीदे गए हैं। दूसरी ओर सरकार की ओर से एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया है। इसके बाद भी वाहन स्वामी हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगवा रहे हैं। ।
विज्ञापन


नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई है निर्धारित
एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों को पहली बार बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। वहीं, पहला चालान कटने के 24 घंटे बाद जितनी बार भी पकड़े जाएंगे, वाहन चालक से हर बार 10 हजार का जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



- 18 करोड़ की होगी कमाई
वाहन स्वामी को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऐसे में दो पहिया वाहन के लिए 300 और बड़े वाहनों के लिए 600 रुपये का सरकारी शुल्क ऑनलाइन ही अदा करना पड़ता है। 3,11,708 वाहन अगर आवेदन करते हैं तो 18 करोड़ से अधिक की कमाई होगी।


ऑनलाइन बुकिंग कर चालान की कार्रवाई से बचें
आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना वाहन न चलाए। इसकी बुकिंग के लिए वाहन स्वामी माई बुक एचएसआरपी डॉट कॉम वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर चालान की कार्रवाई से बचे। अब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed