फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   31 new villages included in Bareilly Development Authority area

Bareilly News: बरेली विकास प्राधिकरण का बढ़ा दायरा, 31 नए गांव शामिल, बोर्ड की बैठक में लगी मुहर

Sat, 01 Apr 2023 11:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Apr 2023 11:55 AM IST
सार

बरेली विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बरेली तहसील के पांच, आंवला तहसील के 14 और फरीदपुर तहसील के 12 गांवों को शामिल किया गया है। बोर्ड बैठक में इन पर मुहर लग गई है।

विज्ञापन
31 new villages included in Bareilly Development Authority area
कमिश्नरी में हुई बीडीए बोर्ड की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को बरेली विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक हुई। इसमें बीडीए का सीमा विस्तार किया गया और 31 नए गांवों को शामिल किया गया। इसमें बरेली तहसील के पांच, आंवला तहसील के 14 और फरीदपुर तहसील के 12 गांवों को शामिल किया गया है। बोर्ड बैठक में इन पर मुहर लग गई। इसके साथ ही अब प्राधिकरण की सीमा में 295 गांव शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


बरेली में 1858 में नगर पालिका की स्थापना हुई और 1978 में नगर महापालिका का दर्जा मिला। इसके बाद नगर के अनियोजित विकास को निश्चित दिशा देने के उद्देश्य से दिनांक 1971 को यहां उप्र रेगुलेशन्स ऑफ बिल्डिंग आपरेशन्स एक्ट 1958 के प्रावधनों को लागू करते हुए विनियमित क्षेत्र घोषित किया गया। 1977 बरेली विकास प्राधिकरण का गठन किया गया। 

विज्ञापन

बीडीए क्षेत्र में 2031 तक 18 लाख हो सकती है जनसंख्या 

शुक्रवार को हुई बैठक में विस्तार सीमा का प्रस्ताव रखते हुए बीडीए ने कहा कि इससे पहले 2008 में हुए सीमा विस्तार 66 गांवों को शामिल किया गया था। 2031 तक अनुमानित जनसंख्या बीडीए क्षेत्र में 18 लाख तक पहुंच सकती है। ऐसे में कई और विकास कार्यों की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस लिहाज से आसपास की तहसीलों के गांव और शामिल करने की जरूरत है। बीडीए के प्रस्ताव पर कमेटी ने मुहर लगा दी। बैठक में डीएम शिवाकांत द्विवेदी, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, सचिव योगेंद्र कुमार, एक्सईएन आशु मित्तल समेत अन्य मौजूद रहे।

विकास के नए रास्ते खुलेंगे

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गांवों के सीमा विस्तार पर बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है। बरेली के पांच, आंवला के 14 और फरीदपुर तहसील क्षेत्र के 12 गांवों को शामिल किया गया है। 2031 को ध्यान में रखते हुए यह सीमा विस्तार किया गया है। इससे इन क्षेत्रों के विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

आंकड़ों की नजर से 

1858 में हुई थी नगर पालिका की स्थापना
1977 को बरेली विकास प्राधिकरण का गठन
1978 में नगर महापालिका का दर्जा मिला
295 गांव प्राधिकरण की सीमा में शामिल

बरेली के यह पांच गांव शामिल

लहवरी, भगवतीपुर, कमुआ कला, नरोत्तम नगला, भीकमपुर माफी को शामिल किया गया। इन गांवों की आबादी 2011 जनगणना के अनुसार करीब चार हजार है।

आंवला तहसील के 14 गांव किए गए शामिल

एहतमाली, मुस्तिकल, कोहनी परतापुर, मजनूपुर, भोजपुर, रफियाबाद, कैमुंआ, सरदार नगर, चाढ़पुर, आलमपुर जाफराबाद, नवदिया, बढ़रई कुईया, मिलक मंशारामपुर, वाहनपुर को शामिल किया गया। इनकी आबादी 2011 जनगणना के अनुसार करीब 27 हजार है।

फरीदपुर तहसील के 12 गांव तक विस्तार

दहलऊ, समोची, खमरिया, बाहनुपर, जेड़, मेगीनगला, गौसगंज सराय, नौगवां, उदयपुर मोहनलाल, सरायपट्टी, सरकड़ा, इनायतपुर को बीडीए की विस्तार सीमा में जोड़ा गया। इनकी आबादी 2011 जनगणना के अनुसार करीब 19 हजार है।

गंगा एक्सप्रेसवे, रिंग रोड से होगा कॉलानियों का विस्तार

बदायूं रोड का पहले से ही चौड़ीकरण हो रहा है। शाहजहांपुर से जोड़कर रिंग रोड के निर्माण के लिए गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इधर बदायूं से निकले गंगा एक्सप्रेस वे निकलने से वहां की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। 

शहर में रामगंगा विकसित होने के बाद और शहर के अंदर के हिस्सों में पहले ही गेटबंद कॉलोनियां विकसित हो चुकी है। ऐसे में अब अधिकतर कॉलोनाइजर शहर के बाहर कॉलोनियां तैयार कर रहे है। बीडीए ने भी सीमा विस्तार उसी तरह से किया है। फरीदपुर, आंवला के सबसे अधिक गांव लिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed