फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   31 arrested for lockdown violation, one thousand vehicles were severed

लॉकडाउन उल्लंघन में 31 गिरफ्तार, एक हजार वाहनों के कटे चालान

Sun, 26 Apr 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
31 arrested for lockdown violation, one thousand vehicles were severed
बेवजह इधर-उधर घूमने वालों को पुलिस ने खूब हड़काया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रमजान के पहले दिन सुबह में रहा सन्नाटा, शाम को हुई भीड़भाड़

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के दौरान रमजान में पहले दिन सुबह के वक्त सड़कों पर कम भीड़ नजर आई, लेकिन शाम को इफ्तियारी के बाद सैलानी, पुराना शहर व अन्य कुछ इलाकों की सड़कें गुलजार मिलीं। इस पर पुलिस ने इन इलाकों में सख्ती की। वहीं लॉकडाउन व सामाजिक दूरी के नियम तोड़ने पर जिले भर में कई लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में कार्रवाई की गई।

लॉकडाउन के बीच रमजान का महीना पड़ने के चलते पुलिस भी अब सक्रिय हो गई है। घनी आबादी वाले इलाकों व गली मोहल्लों में गश्त भी बढ़ा दी गई है। इस दौरान रमजान के पहले दिन शनिवार को मुस्लिम बहुल्य इलाकों में दिन में सड़कें खाली रहीं, लेकिन शाम ढलते ही इफ्तियारी के बाद सड़कों पर हलचल नजर आई। शाम को पुराना शहर, सैलानी, कांकर टोला, स्टेडियम रोड व अन्य कुछ इलाकों में सड़कों पर भीड़ भाड़ नजर आई, जिसके चलते थानों की फोर्स को सड़कों पर उतरना पड़ा। वहीं शनिवार को जिले भर में लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वाले 31 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुल नौ मुकदमे दर्ज किए गए। वहीं बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों के 1,092 वाहनों के चालान भी काटे गए। अधिकारियों ने इस दौरान क्षेत्रीय पुलिस को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि कोई भी धार्मिक कार्य करने की छूट सिर्फ घरों तक ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed