फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   300 unregistered e-rickshaws seized

Bareilly News: बगैर पंजीकृत 300 ई-रिक्शे सीज

Tue, 25 Mar 2025 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
300 unregistered e-rickshaws seized
मीरगंज थाने में खड़े ई रिक्शा एवं उनके चालक
बरेली। नियमों को ताक पर रखकर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने व राजस्व वसूली में सरकार को घाटा पहुंचाने वाले ई-रिक्शा चालकों पर मंगलवार को जगह-जगह कार्रवाई की गई। अधिकारियों के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने 300 से अधिक ई-रिक्शों को सीज कर दिया। कुछ ई-रिक्शा चालकों के पास दस्तावेज अधूरे थे, जिनका चालान किया गया। इस दौरान कस्बे से लेकर देहात क्षेत्रों में खलबली मची रही। पुलिस को देख कई ई-रिक्शा चालक लौट गए। यात्रियों को आवागमन करने में खासी परेशानी हुई। कुछ जगहों पर जाम भी देखने को मिला। कुछ नाबालिगक भी रिक्शा चलाते मिले, उनके अभिभावकों पर भी कार्रवाई की गई। ब्यूरो
विज्ञापन

--
मीरगंज व शाही में लगा जाम
मीरगंज/शीशगढ। मीरगंज और शाही में चेकिंग अभियान के दौरान जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान यात्रियों को परेशानी हुई। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि कुल 46 ई-रिक्शा चेक किए गए, जिसमें 35 बिना पंजीकरण के मिले, जिसको सीज कर दिया गया। तीन ई रिक्शा नाबालिग द्वारा चलाए जा रहे थे। उनके अभिभावकों पर कार्रवाई की गई है। वहीं, शाही थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि क्षेत्र में 27 ई- रिक्शों को सीज किया गया है और चार का चालान किया गया। शीशगढ़ में 50 से अधिक ई- रिक्शों को सीज किया गया। कुछ ई-रिक्शों को नाबालिग चला रहे थे, जिनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन

--

जरूरत से ज्यादा सवारी ढोते मिले चालक
नवाबगंज/ हाफिजगंज/फतेहगंज पूर्वी। सेंथल और नवाबगंज में चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा में चालकों में अफरा-तफरी की स्थिति मची रही। सीओ हर्ष मोदी, इंस्पेक्टर पवन कुमार ने 26 ई-रिक्शा सीज कर दिए। इनके चालकों पर ज्यादा सवारी बिठाने, डीएल और कागज न रखने का आरोप था। हाफिजगं में बिना लाइसेंस व बिना नंबरों के दौड़ती मिलीं 40 ई-रिक्शों को सीज किया गया। इसमें रिठौरा पर 13 तो सेंथल में हुई चेकिंग में 27 को जब्त किया गया। फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने कस्बे से लेकर देहात क्षेत्रों से करीब 32 ई-रिक्शा पकड़े। इस दौरान कुछ नाबालिग भी ई-रिक्शा चलाते मिले, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि 17 ई-रिक्शों को जब्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बहेड़ी समेत तीन जगहों से 100 से अधिक पर कार्रवाई
बहेड़ी/शेरगढ़/भोजीपुरा। बहेड़ी में पुलिस ने नैनीताल रोड, नदेली रोड, माथुर रोड, तहसील परिसर, पंजाबी कॉलोनी समेत कई जगहों से अभियान चलाकर 60 ई-रिक्शा पर सीज करने की कार्रवाई की। इस तरह शेरगढ़ और भोजीपुरा में दर्जनों ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई गई। कइयों के पास अधूरे दस्तावेज मिले, जिनका चालान किया गया। भोजीपुरा में चेकिंग के दौरान कई बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा दौड़ाते हुए मिले, जिनको पुलिस ने थाने में बिठा लिया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलेगा। संवाद

--
बिना नंबर प्लेट ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चला अभियान
आंवला/बिशारतगंज। विशेष अभियान के तहत सोमवार को थाना पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक, रोडवेज बस स्टापेज भूतेश्वर तिराहे पर बिना नंबर प्लेट के चलने वाले कई ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनके रिक्शे जब्त कर लिए। इस दौरान पुलिस ने ई-रिक्शा चलाने वाले किशोर चालकों का हिदायत देकर छोड़ दिया। बता दें कि पिछले माह थाना निरीक्षण करने आए कप्तान के सामने नगरवासियों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शाओं के बेतरतीब संचालन से लगने वाले जाम का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। उस समय कप्तान ने जल्द ही समस्या के समाधान का वादा भी किया था। इधर, बिशारतगंज में सात अवैध ई-रिक्शा संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed