फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   300 transformers blew up in a month, no action taken

Bareilly News: एक माह में फुंके 300 ट्रांसफार्मर, कार्रवाई नहीं

Fri, 06 Jun 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
300 transformers blew up in a month, no action taken
बरेली। मई में जिले में 300 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंके, पर किसी अभियंता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह हालत तब है जबकि विद्युत निगम के चेयरमैन ट्रांसफार्मर फुंकने पर सब डिवीजनल इंजीनियर (एसडीई) और अवर अभियंता (जेई) की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई का निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन के इस निर्देश को बरेली में हवा में उड़ा दिया गया, जबकि बदायूं के बिल्सी में तैनात एसडीई शोएब अंसारी को लापरवाही के आरोप में 10 अप्रैल को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

जिले में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बिजली की मांग बढ़ गई है। ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मई में ग्रामीण क्षेत्रों में 292 और शहरी क्षेत्र में 12 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं, पर किसी मामले में कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारी एसडीई व जेई से स्पष्टीकरण मांगे जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल के मुकाबले कम फुंके ट्रांसफार्मर, लेकिन ज्यादा हुई कटौती : आंकड़ों के मुताबिक, मई 2024 में जिले में 507 ट्रांसफार्मर फुंके थे। इस लिहाज से इस वर्ष ट्रांसफार्मर कम फुंके, पर बीते साल के सापेक्ष कटौती ज्यादा हुई है। हाल ही में हाफिजगंज में ट्रांसफार्मर फुंकने से कई गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। यहां विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी। पहले से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को ठीक करने के बजाय दूसरे पर लोड डाल दिया था। इसमें लखनऊ तक के अधिकारियों ने शहर में डेरा डाला था, पर कार्रवाई सिफर रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed