{"_id":"67b34abf287adef4dd0a7494","slug":"29-trains-passing-through-bareilly-were-cancelled-24-trains-will-not-operate-on-tuesday-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Cancelled: बरेली से गुजरने वाली 29 ट्रेनें रहीं निरस्त, मंगलवार को 24 गाड़ियों का नहीं होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Cancelled: बरेली से गुजरने वाली 29 ट्रेनें रहीं निरस्त, मंगलवार को 24 गाड़ियों का नहीं होगा संचालन
Mon, 17 Feb 2025 08:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Feb 2025 08:13 PM IST
सार
सोमवार को बरेली होकर गुजरने वाली 29 ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं, मंगलवार को भी 24 ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली-लखनऊ रेलखंड के बालामऊ रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लॉक के कारण सोमवार को बरेली होकर गुजरने वाली 29 ट्रेनें निरस्त रहीं। मंगलवार को भी 24 ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह में जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 11 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इन ट्रेनों के निरस्तीकरण के कारण बाकी ट्रेनों पर दबाव काफी बढ़ गया है। दूसरी ओर, मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की दुश्वारियों को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहीं निरस्त
22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14235-36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 15128-27 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15011-12 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15119-20 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस, 13005-06 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, 13307-08 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 22542 वाराणसी-आनंद विहार गरीबरथ, 15002-01 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस, 15005-06 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस, 13019-20 बाघ एक्सप्रेस, 12231-32 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 12356 अर्चना एक्सप्रेस, 12430 दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट, 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीबरथ, 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस।
विज्ञापन
मंगलवार को इन ट्रेनों का नहीं होगा संचालन
22489-90 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14235-36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, 15128-27 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15011-12 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 15624-23 कामाख्या एक्सप्रेस, 13005-06 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, 13307-08 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 14004-03 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 15005-06 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस, 13019-20 बाघ
विज्ञापन
एक्सप्रेस, 12231-32 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस।