फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   29 complaints at State Women's Commission public hearing; zero resolved.

Bareilly News: राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 29 शिकायतें, निस्तारण शून्य

Fri, 19 Jun 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 19 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
29 complaints at State Women's Commission public hearing; zero resolved.
भमोरा। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने ब्लॉक सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान आवास, पेंशन और मानदेय भुगतान सहित 29 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से एक अदद भी निस्तारण नहीं हुआ। सभी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पुष्पा पांडेय के साथ प्रदेश सचिव रवि गोयल और खंड विकास अधिकारी हर्षेंद्र कुमार भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत रुचि, अमीना, सुमन और नितूरमा शर्मा की गोद भराई से हुई। पांडेय ने महिलाओं को सुरक्षित और स्वावलंबी बताया। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न किसी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं को आयोग का व्हाट्सएप नंबर भी दिया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के नाम गोपनीय रखने का आश्वासन दिया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों और निशुल्क जांचों का निरीक्षण भी किया। एसआरएमएस की टीम ने लोगों की निशुल्क जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कक्ष, एक्सरे कक्ष और नवजात शिशु विशेष इकाई कक्ष का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

ये मिलीं शिकायतें
चंपतपुर निवासी सरोज ने 2023 से आवास न मिलने की शिकायत की। सुमित्रा ने विधवा पेंशन और राजेश्वरी ने मानदेय भुगतान की मांग की। ज्योति और रेनू ने बताया कि वे फूल-साग-सब्जी की खेती करती हैं। गली सही न होने के कारण मंडी तक आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। कुसारी की रमन देवी ने बच्चों को धमकी देने के आरोप में पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत की। कटसारी की शैफाली ने मुआवजे की मांग दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed