Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   2.74 lakh quintals of paddy lying at the centres, farmers' payment of Rs 14 crore stuck

Bareilly News: केंद्रों पर पड़ा 2.74 लाख क्विंटल धान, किसानों का अटका 14 करोड़ का भुगतान

Wed, 26 Nov 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
2.74 lakh quintals of paddy lying at the centres, farmers' payment of Rs 14 crore stuck
बरेली। बहेड़ी मंडी स्थित केंद्र पर 10 हजार रुपये घूस लेते बिचौलिये अतुल गंगवार और विपणन निरीक्षक मनीष कुमार दुबे के पकड़े जाने से धान खरीद में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि विपणन निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए खाद्य आयुक्त को रिपोर्ट भेजी गई है। दूसरी ओर, जिले में अब तक 4.60 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 2.74 लाख क्विंटल धान केंद्रों पर ही पड़ा है।
विज्ञापन

राइस मिलों को केवल 1.86 लाख क्विंटल धान भेजा जा सका है। राइस मिलों ने 1.04 लाख क्विंटल चावल भारतीय खाद्य निगम को उपलब्ध कराया है। इधर, किसानों का 14 करोड़ रुपये भुगतान भी अटक गया है। इसके लिए वह चक्कर लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


----------
धान उठान न होने से खरीद प्रभावित

फरीदपुर। क्रय केंद्र प्रथम पर 36 किसानों से 1805.20 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसका उठान नहीं हुआ है। क्रय केंद्र द्वितीय पर 32 किसानों से 1295.60 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसमें 862.80 क्विंटल धान क्रय केंद्र पर लगा है। फतेहगंज पूर्वी के गांव भिटारा से धान लेकर आए धीरज शर्मा ने बताया कि क्रय केंद्र पर धान बेचने से पहले पंजीकरण में दिक्कत आई थी। केंद्र प्रभारी अचलेश चंद्र द्विवेदी का कहना है कि राइस मिल का क्रय केंद्र से संबद्ध होने में देरी हुई है। इससे उठान प्रभावित हुआ है। क्रय केंद्र भी देरी से खुला है, उनकी केंद्र पर 18 अक्तूबर को नियुक्ति हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआरके के अभाव में मिलों को नहीं दे पा रहे धान
नवाबगंज। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अरविंद सिंह राठी ने बताया कि अभी तक क्रय केंद्रों पर 86 हजार क्विंटल धान की तौल हो चुकी है। एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कनेल) के अभाव में राइस मिल एडवांस में धान नहीं दे पा रहे हैं। इसीलिए क्रय केंद्रों से राइस मिलों में धान नहीं भेजा जा रहा है। क्रय केंद्रों पर धान लगा है। प्रति क्विंटल चावल में एक प्रतिशत एफआरके का प्रयोग अनिवार्य है। बता दें कि कृषि उपमंडी स्थल में 16 क्रय केंद्र हैं। यहां टोकन व्यवस्था चल रही है। संवाद


आंवला में 31 हजार क्विंटल धान की खरीद
आंवला/मीरगंज। गल्ला मंडी में आठ क्रय केंद्र हैं। जिन पर 31 हजार क्विंटल धान खरीद हुई है। प्रत्येक केंद्र पर धान से भरे बोरों के चट्टे लगे हैं। उठान न होने से खरीद पर असर पड़ रहा है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि क्रय केंद्रों से राइस मिलों का अनुबंध हो चुका है, लेकिन उठान की गति काफी धीमी है। इधर, मीरगंज के मंडी में क्रय केंद्रों पर 14,319 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसमें से 3,040 क्विंटल धान राइस मिलों में भेजा जा सका है। केंद्र प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि क्रेंद्र से धान के उठान न होने पर खरीद प्रभावित हो रही है। संवाद

बहेड़ी में 93 हजार क्विंटल धान का उठान नहीं
बहेड़ी। मंडी में खुले क्रय केंद्रों पर अब तक 93 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। केंद्र पर लगे धान का उठान नहीं हो पा रहा है। प्रभारी सुबोध यादव ने बताया कि राइस मिलों से अनुबंध का कार्य चल रहा है। उन्हें उम्मीद है जल्द ही धान का उठान शुरू हो जाएगा। संवाद

----

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से फोर्टिफाइड राइस कर्नेल के नमूनों को अप्रूवल मिलने देरी हो रही है। जो भी अप्रूवल मिले हैं, उसके मुताबिक, 1.85 लाख क्विंटल धान का उठान हो गया है। - कमलेश पांडेय, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed