{"_id":"6ab822ec376f4815810a0cc6","slug":"265-grams-of-smack-seized-accused-arrested-bareilly-news-c-4-bly1015-975880-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 265 ग्राम स्मैक बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 265 ग्राम स्मैक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने शनिवार शाम 265 ग्राम स्मैक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अफीम से स्मैक बनाने का पूरा सामान भी जब्त किया है।
एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि पुलिस ने पशुपति बिहार कॉलोनी में जर्रार हुसैन के मकान से शाहरुख आगाज खान को गिरफ्तार किया। वह इसी कॉलोनी का निवासी है। पूछताछ में पता चला कि वह अफीम से स्मैक बना रहा था। पुलिस ने मौके से उपकरण और विभिन्न रसायन बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बदायूं के अलापुर थाने में भी उसके खिलाफ तीन अन्य मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले हैं। पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है। पहले वह बदायूं में रहता था और जेल भी जा चुका है। जेल से छूटने के बाद बरेली आकर उसने स्मैक बनाकर बेचना शुरू कर दिया। इससे अच्छा मुनाफा होने लगा, जिससे वह अपने शौक पूरे करता था। ब्यूरो