फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   24 hours on the bill will give more power

देंगे 24 घंटे बिजली पर बिल आएगा ज्यादा

Mon, 12 Sep 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 12 Sep 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
यूपी में आधा दर्जन से ज्यादा शहरों में 24 घंटे बिजली सप्लाई मिल रही है। ऐसे शहरों से अब ज्यादा कमाई का फार्मूला तैयार किया है विद्युत नियामक आयोग ने। आयोग के चेयरमैन देश दीपक वर्मा ने नई योजना का खुलासा करते हुए बताया कि 24 घंटे बिजली वाले शहरों के बिजली दरों में परिवर्तन होगा जिससे उपभोक्ता को बिल ज्यादा चुकाना पड़ेगा और राजस्व बढ़ेगा। नए कनेक्शन पर सिस्टम लोड चार्ज के नाम पर लिया जाने वाला शुल्क भी खत्म कर दिया जाएगा जिससे बिजली कनेक्शन लेना सस्ता होगा।  
विज्ञापन

पहली बार बरेली पहुंचे विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन देश दीपक वर्मा ने प्रेस वार्ता में उठे एक सवाल पर कहा कि नया बिल टैरिफ सप्लाई घंटों के अनुरूप बनाया जा रहा है। इसके तहत 24 घंटे बिजली चाहने वाले शहरों के उपभोक्ताओं से ज्यादा वसूली होगी। प्रदेश भर में हर कनेक्शन पर मीटर सप्लाई सुनिश्चित करायी जा रही है, अन्यथा अफसर नपेंगे। वर्मा ने बताया कि यूपी में सिर्फ 60 प्रतिशत कनेक्शन हैं, ऐसे में बाकी लोग चोरी कर रहे होंगे। उनका कहना है कि पावर कास्ट में कमी लाना होगा, आयोग टैरिफ बढ़ाने की मशीन नहीं है।नियामक आयोग प्रीपेड मीटर लगाने की कोशिश में है लेकिन बिजली विभाग के अफसर तर्क दे रहे हैं कि मौजूदा बिलिंग कंपनी का साफ्टवेयर ठीक नहीं है लेकिन यह जवाब संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बिजली अफसरों के कामकाज पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लाइन लास कम करने के लिए आयोग सख्त है। वर्मा ने कहा कि नया टैरिफ लागू करने में कुछ अफसर बाधा बने हुए हैं उन पर कार्रवाई होगी। इससे पहले आईआईए और चैंबर ऑफ कामर्स पदाधिकारियों ने चेयरमैन का स्वागत कर ज्ञापन सौंपे। चेयरमैन ने उद्यमियों से वादा किया कि अगली आयोग बैठक बरेली में होगी। दिनेश गोयल, घनश्याम खंडेलवाल, भारत भूषण शील, चंद्र भूषण सक्सेना, संदीप टंडन, आरके गोयल, उन्मुक्त संभव, सुरेश सुंदरानी, विमल रेवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरम पर नाराजगी
उद्यमियों से बैठक के दौरान उपभोक्ता समस्या संबंधी मामले सामने आ गए। चेयरमैन ने व्यथा निवारण फोरम सदस्य तलब किए तो कोई मौजूद नहीं था, इस पर नाराजगी जतायी और चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल से कहा कि जानकारी लेकर अवगत कराएं। बैठक में सीडीओ शिव सहाय अवस्थी, एसई शहर मनोज पाठक आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed