फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   24 approved in the executive , two canceled

कार्यकारिणी में 24 प्रस्ताव मंजूर, दो निरस्त

Tue, 22 Mar 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 22 Mar 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
24 approved in the executive , two canceled
नगर ‌‌न‌िगम बैठक
नगर निगम कार्यकारिणी की तीन घंटे से ज्यादा चली बैठक में 24 प्रस्ताव स्वीकृत हो गए। कार्यसूची में शामिल दो प्रस्तावों को निरस्त और एक को स्थगित कर दिया गया। बिल्डरों की प्राइवेट कालोनियों में सड़क और नाली निर्माण के प्रस्ताव सदस्यों की जानकारी में लाए बिना कार्यकारिणी में शामिल करने पर विरोध जताया गया। 
विज्ञापन

सपा पार्षद महेंद्र कनौजिया ने कहा कि वार्ड 12 गंगानगर की बग्गा कालोनी में 16 लाख से ज्यादा कीमत की सड़क और वार्ड 46 में बनखंडीनाथ मंदिर के मुख्य मार्ग से सकलैनी बिल्डिंग तक 19.79 लाख की लागत से हॉट मिक्स सड़क और नाली निर्माण के प्रस्ताव उनकी जानकारी में नहीं लाए गए। प्राइवेट कालोनाइजर्स के फायदे के लिए लाए जाने वाले इन प्रस्तावों का विरोध करते हुए जांच की मांग की। विवाद बढ़ता देख मेयर ने दोनों प्रस्ताव निरस्त कर दिए। 
विज्ञापन

बताया जाता है कि बिल्डर ने अपनी कालोनी में  सड़क के प्रस्ताव पर पहले पार्षद से बात की थी लेकिन उनकी बात बनी नहीं। 17 दुकानों की नीलामी का प्रस्ताव स्थगित कर बोर्ड में रखे जाने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी में स्वीकृत मुख्य प्रस्ताव 
1- व्यवसायिक संपत्तियों पर अगले साल से 25 प्रतिशत टैक्स में छूट (ये प्रस्ताव बोर्ड में लाया जाएगा)
2- डोर टू डोर में सफाई मित्र अब हर तरह का कूड़ा उठाएंगे। अब तक वह केवल घरों से कूड़ा उठाते थे। सड़क का कूड़ा नगर निगम कर्मचारी उठाते थे।
3- ठेके पर सफाई कर्मचारी लगाने का प्रस्ताव 
4-परसाखेड़ा गौंटिया में शमशान की जमीन पर पिंड स्थल और गेट निर्माण

बैठक में ये मौजूद रहे
नगर आयुक्त शीलधर यादव, अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त विकास सेन, एनएसए डा. अशोक कुमार, महाप्रबंधक जलकल एमएल मौर्य, एक्सईएन सतीश कुमार और गयूर अहमद, एई आरबी राजपूत। पार्षद गौरव सक्सेना, सुनीता यादव, विपुल लाला, रीता डुसेजा, रुबी सलीम आदि।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed