फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   23 thousand houses lost electricity for three hours in the fort area

Bareilly News: किला क्षेत्र में तीन घंटे गुल रही 23 हजार घरों की बिजली

Sun, 14 Jan 2024 04:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
23 thousand houses lost electricity for three hours in the fort area
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंताओं ने शनिवार की रात अचानक शटडाउन ले लिया। इससे किला क्षेत्र के 23 हजार घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन


किला सब स्टेशन में मरम्मत और सर्किट ब्रेकर बदलने के लिए शनिवार रात आठ बजे शटडाउन लिया गया। हालांकि पहले से उपभोक्ताओं को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कत हुई। अवर अभियंता प्रदीप भारतीय ने बताया कि सिस्टम ठीक करने के लिए शटडाउन जरूरी था, इसलिए आठ बजे शटडाउन लिया गया। रात 11 बजे के बाद एक-एक करके सभी फीडरों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


यह इलाके रहे प्रभावित

कंघीटोला, जखीरा, बाजार संदल खां, जकाती, साहूकारा, इंग्लिशगंच, नीम की चढ़ाई समेत कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप रही। लोगों का कहना है कि पहले से पता होता तो वह अपने जरूरी काम पहले ही कर लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed