फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   22 Muslim corporators in the nagar nigam bareilly

Bareilly News: शहर की सरकार में 22 मुस्लिम पार्षद, इनमें 12 सपा के; भाजपा का यह 'दांव' रहा फेल

Mon, 15 May 2023 10:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 May 2023 10:23 AM IST
सार

बरेली नगर निगम के चुनाव में भाजपा का मुस्लिम कार्ड फेल हो गया। पार्टी ने नौ सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे, ये सभी हार गए। नगर निगम में कुल 22 मुस्लिम पार्षद बने हैं। इनमें से 12 सपा के हैं। 

विज्ञापन
22 Muslim corporators in the nagar nigam bareilly
बरेली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली नगर निगम के चुनाव में भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशियों को मतदाताओं ने दरकिनार कर दिया। शहर की सरकार में शामिल 22 मुस्लिम नुमाइंदों में से सर्वाधिक 12 सपा के हैं। निर्दलीय पार्षदों में पांच मुस्लिम हैं। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट पर तीन पार्षद जीते हैं। पिछली बार सिर्फ एक ही पार्षद कांग्रेस का था। इस लिहाज से कांग्रेस पर मुस्लिमों का भरोसा कुछ हद तक बढ़ा है। रालोद और एआईएमआईएम के एक-एक मुस्लिम प्रत्याशी जीते हैं।

विज्ञापन

ये मुस्लिम प्रत्याशी जीते 

सपा: आबदा बेगम, इरफाना सलीम, निघत परवीन, सलीम अहमद, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद गुलवशर, अब्दुल कय्यूम खां, इकबाल अहमद अंसारी, अलीम खां, उमान खान, शमीम अहमद, आरिफ कुरैशी।

विज्ञापन

कांग्रेस: मैहसर खान, महशर जहां, इशरत जहां।
निर्दलीय: कामिल हुसैन, सैय्यद रेहान अली, अनीस मियां, मोहम्मद नासिर, जैनब परवीन।
एआईएमआईएम: फरीकन बेगम।
रालोद: मोहम्मद सलमान।

भाजपा ने उतारे थे नौ मुस्लिम प्रत्याशी 

शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में कमल खिलाने की भाजपा की हसरत अधूरी रह गई। भाजपा ने शहर के नौ वार्डों में मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे। इनमें कोई भी जीत दर्ज नहीं कर सका। ज्यादातर की जमानत तक जब्त हो गई है।

वार्ड नंबर 28 फरीदापुर चौधरी में भाजपा प्रत्याशी साजिद हुसैन को कांग्रेस की मैसर खान, वार्ड नंबर 69 शाहबाद में जुनैद अली को सपा के अब्दुल कय्यूम खां, वार्ड नंबर 71 नई बस्ती में फिजा अली को कांग्रेस की मशहर जहां ने मात दी।

वार्ड 73 बिधौलिया में भाजपा के सलीम खान को सपा के मोहम्मद गुलवशर, वार्ड 74 घेर शेख मिट्ठू में फजल काजमी को सपा के सलीम अहमद, वार्ड 75 एजाजनगर में अफरोज जहां को कांग्रेस की इशरत जहां और वार्ड 76 इंग्लिशगंज में शाहरुख खान को निर्दलीय मोहम्मद नासिर ने हराया।

वार्ड 78 सूफी टोला में शबीना बी कुरैशी को निर्दलीय जैनब परवीन और वार्ड नंबर 79 चक महमूद में खुर्शीदा बेगम को एआईएमआईएम की फकीरन बेगम ने हरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed