{"_id":"5cd5cf22bdec2207203ac719","slug":"21557516066-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल, पैथोलॉजी में मिली कमी, जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल, पैथोलॉजी में मिली कमी, जारी होगा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने शुक्रवार को शहर के एक निजी अस्पताल और एक पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। दोनों ही स्थानों पर न तो बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार होता मिला और न ही अभिलेख ही दुरुस्त मिले। एसीएमओ ने बताया कि दोनों के मालिकों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
एसीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने कर्मचारी नगर स्थित मैट्रोविजन अस्पताल का निरीक्षण किया था। बताया कि अस्पताल में अलग-अलग रंग की डस्टबिन तो रखीं मिलीं, लेकिन उसमें प्रापर ढंग से बायोमेडिकल वेस्ट नहीं पाया गया। अस्पताल से संबंधित अभिलेख भी दुरुस्त नहीं थे।
इसके बाद उन्होंने मेंटल हास्पिटल के पीछे स्थित लाल पैथोलॉजी का भी निरीक्षण कर वहां व्यवस्था देखी। एसीएमओ ने बताया कि लैब पर किसी तरह का कोई अभिलेख व कोई सर्टिफिकेट नहीं मिला। इसके अलावा वहां भी बायो मेडिकल वेस्ट प्रापर ढंग से निस्तारित होता नहीं पाया गया। दोनों ही स्थानों पर निरीक्षण की वीडियोग्राफी कराई गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दोनों के मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा।