फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेटी की शादी का कार्ड मायके देने जा रही थी मां की बाइक से गिरकर मौत

बेटी की शादी का कार्ड मायके देने जा रही थी मां की बाइक से गिरकर मौत

Tue, 07 May 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी का कार्ड मायके देने जा रही थी मां की बाइक से गिरकर मौत
तिलहर (शाहजहांपुर)। बेटे संग बाइक से बेटी की शादी का कार्ड मायके देने निकली मां बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए बरेली ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। जिससे जहां घर में ढोलक की थाप पर मंगल गीत के बजाय करुण चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव तालवीपुर दियुरिया में बृजपाल वर्मा की बेटी शीला की शादी की तैयारियां चल रही थीं। एक सप्ताह बाद 14 मई को बेटी की बारात घर आनी थी। हिंदू परंपरा के मुताबिक सबसे पहले ननिहाल में भात न्यूतने की रश्म और पहला कार्ड देने की परंपरा है। इसी परंपरा का निर्वहन करने के लिए शीला की मां रामरती(45)अपने बेटे अवनीश के साथ बाइक से अपने मायके गांव रुजवारी जाने को सोमवार सुबह लगभग 11 बजे बजे निकली। गांव रुजवारी के समीप पहुंचते ही रामरती अचानक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गिरते ही कान से खून बहने लगा।
विज्ञापन

चूंकि गांव के समीप दुर्घटना की खबर मिलते ही रामरती का भाई राजीव व परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में रामरती को तिलहर सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया बाद में जिला अस्पताल से बरेली ले जाया गया। जहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही रामरती की सांसें थम गईं । मौत की खबर के घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। बेटी शीला की करुण वेदना और चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। जहां ढोलक की थाप पर मंगलगीत होने थे। वहां मातमी सन्नाटे चीत्कारें ही तोड़ रही थीं । जहां से बेटी की डोली उठनी थी वहां से मां की अब अर्थी उठेगी। यह हाल देखकर शख्स की आंख नम हो गई । देर शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed