{"_id":"5cbcd032bdec22142c5ccfd0","slug":"21555877938-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे के मेगा ब्लॉक से सुस्त हुई ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे के मेगा ब्लॉक से सुस्त हुई ट्रेनों की चाल
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/शाहजहांपुर। रेलवे ने अप लाइन पर रविवार को लगातार दूसरे दिन भी पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर ट्रैक, ओएचई लाइन मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने का काम किया। ब्लॉक के दौरान मुरादाबाद, दिल्ली, टनकपुर, देहरादून की ओर जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। गौर करने वाली बात यह है कि अप्रैल के 20 दिन में रविवार को 19 वीं बार मेगा ब्लॉक हुआ। सोमवार को डाउन लाइन पर मेगा ब्लॉक रहेगा। रविवार को गुवाहाटी एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। दून एक्सप्रेस निर्धारित समय से छह घंटे देरी से पहुंची। शाहजहांपुर-सीतापुर-गोरखपुर पैसेंजर को रोजा से रद्द कर दिया गया। इससे यात्री परेशान रहे।
‘मेंटिनेंस और अपग्रेडिंग के काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं। एक मई से करीब दो दर्जन ट्रेनों का संचालन बहाल होने की उम्मीद है। ऐसे में ट्रैक पर ट्रैफिक बढ़ जाएगा। फिलहाल ट्रेनों का ट्रैफिक कम है। ऐसे में ब्लॉक लिए जा रहे हैं। सोमवार को डाउन लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।’
- प्रभाष राघव, डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर, मुरादाबाद रेल मंडल