फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हजरत इमाम हसन की याद में सजा दस्तरख्वान

हजरत इमाम हसन की याद में सजा दस्तरख्वान

Fri, 01 Mar 2019 12:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
हजरत इमाम हसन की याद में सजा दस्तरख्वान
बरेली। शिया मुसलमानों के दूसरे इमाम हजरत हसन को याद किया गया। उनके नाम से मनसूब मन्नती दस्तरख्वान सभी घरों में अकीदत के साथ सजाए गए। जगह-जगह हुई नजर के बाद आतंकवाद के खात्मे के लिए दुआएं भी की गईं।
विज्ञापन

सभी घरों में सुबह से ही हजरत हसन के नाम पर मन्नती दस्तरख्वान सजाए जाने लगे। इसके बाद नजर दिलाने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। घरों में बनाए गए विभिन्न पकवान दस्तरख्वान में शामिल किए गए। इसके बाद नजर पेशकर लोगों ने मन्नत मांगी। साथ ही दहशतगर्दी के खात्मे के लिए खास दुआ की। इस मौके पर छीपी टोला स्थित मस्जिद दीवानखाना में इशा की नमाज के बाद मौलाना नूरुल हसन जैदी सेंथली ने नमाजियों को खिताब किया। उन्होंने कहा कि जिस घर में इमाम हसन की नजर का एहतमाम किया जाता है, उस घर में अल्लाह अपनी रहमत और बरकतों की बारिश करता है। तकरीर के बाद सभी ने मुल्क में अमन और भाईचारे के लिए दुआ की। इस दौरान सलीम हसन, मोहम्मद अस्करी, समर अब्बास जैदी, गुलरेज हुसैन, समर हैदर, जिया जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed