{"_id":"5c705324bdec22653c2d2935","slug":"21550865188-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 से उड़ानें शुरू करने के दावे पर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 से उड़ानें शुरू करने के दावे पर असमंजस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नाथनगरी एयर टर्मिनल से 28 फरवरी को उड़ानें शुरू करने के दावे पर भी असमंजस हावी होने लगा है। पांच दिन शेष रह जाने के बावजूद अब तक यहां जेट एयरवेज के अफसरों का ही कोई अता-पता नहीं है। जेट एयरवेज के अफसरों का इसी हफ्ते दौरा होने की बात कही जा रही थी, जिसमें हवाई जहाज और स्टाफ के साथ टेक्निकल स्ट्रक्चर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का मामला फाइनलाइज होना था। जेट एयरवेज के अधिकारियों का कार्यक्रम अब तक न मिलने से एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन के अधिकारियों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले बरेली से उड़ानें शुरू करने की कवायद चल रही है। प्रशासन का हवाई अड्डे के कामों को पूरा करने पर फोकस है। 28 फरवरी से उड़ानें शुरू कराने का दावा किया गया था लेकिन जेट एयरवेट के अधिकारियों के यहां सर्वे के साथ स्टाफ की तैनाती और हवाई जहाज मुहैया कराने जैसे कई महत्वपूर्ण काम अभी बाकी है। जेट एयरवेज के अफसरों को ही यहां पैसेंजर वेटिंग रूम, टिकट विंडो के साथ तकनीकी स्टाफ रखना है। यह भी तय करना है कि यहां दिनभर में कितनी उड़ानें कब और कहां के लिए होंगी। टिकट मूल्य और बुकिंग प्रक्रिया क्या होगी।
इन्हीं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी, जिला प्रशासन और जेट एयरवेज के अधिकारियों के बीच इस हफ्ते मीटिंग होनी थी, लेकिन जेट एयरवेज के अधिकारियों के बरेली आने का कोई कार्यक्रम स्थानीय अधिकारियों के पास नहीं आया है। अफसरों की चिंता इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि चुनाव तैयारियां लगातार तेज हो रही हैं। आचार संहिता कभी भी लग सकती है। इससे पहले एयरपोर्ट शुरू करने का दबाव उन पर लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
समय सीमा निकली, 22 तक पूरे नहीं हुए काम
इस महीने की शुरूआत में ही डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने एयरपोर्ट और प्रशासन के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट में मीटिंग की थी। इसमें तय हुआ था कि एयरपोर्ट को चालू करने के लिए पहले चरण के सभी काम 22 फरवरी तक पूरे हो जाएं। मगर एयरपोर्ट पर अभी कई काम बाकी है। मेन गेट पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क नहीं बनाई है। बस यहां खुदाई करके छोड़ दिया गया है। पानी की सप्लाई के लिए भी बोरिंग का काम चल रहा है लेकिन सप्लाई अब तक चालू नहीं हुई है। टेलीफोन कनेक्शन भी बाकी है। एयरफोर्स परिसर के अंदर टैक्सी-वे का काम भी बाकी है। पोर्टा केबिन के पास फुलवारी लगाने का काम अब शुरू हुआ है।
जेट एयरवेज के अधिकारियों को जल्द ही आना है लेकिन अब तक उनके आने की सूचना नहीं मिली है। निर्माण के दूसरे अधूरे कामों को भी जल्द पूरा कराने के लिए दिनरात काम कराया जा रहा है। - राजीव कुलश्रेष्ठ, संयुक्त महाप्रबंधक, एयरपोर्ट अथॉरिटी