फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विधायक जी से झगड़ा खत्म हो गया, लेकिन रोड का काम नहीं शुरू हुआ

विधायक जी से झगड़ा खत्म हो गया, लेकिन रोड का काम नहीं शुरू हुआ

Sat, 23 Feb 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
विधायक जी से झगड़ा खत्म हो गया, लेकिन रोड का काम नहीं शुरू हुआ
बरेली। नवाबगंज से केसरपुर रोड के निर्माण में गड़बड़ी को लेकर विधायक केसर सिंह और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरोें के बीच झगड़ा भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इस मामले के करीब डेढ़ माह बाद भी रोड बनाने का काम शुरू नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों ने भी इस रोड को उसके हाल पर छोड़ दिया है। हालांकि अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता की तरफ से कांट्रेक्टर को रोड बनाने का काम शुरू करने का नोटिस दिया गया है। आचार संहिता से पहले रोड बनाने के दबाव के बीच अधिकारियों ने भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भदपुरा के नवाबगंज, बीजामऊ होते हुए केसरपुर तक 16.10 किलोमीटर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का काम 6.75 करोड़ रुपये से पूरा होना है। करीब डेढ़ माह पहले विधायक केसर सिंह ने इस रोड के निर्माण को घटिया बताते हुए कड़ा विरोध किया। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों का आरोप है कि विधायक ने रोड निर्माण के दौरान मौके पर पहुंचकर उनके साथियों के साथ अभद्रता करते हुए पिटाई भी की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने लामबंद होकर काम ठप करते हुए विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कई दिनों के जबरदस्त विरोध के बाद आखिरकार विधायक और इंजीनियरों के बीच समझौता हो गया, लेकिन इस रोड का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहले इस रोड का काम विरोध की वजह से बंद रहा। बाद में अत्यधिक ठंड की वजह से नहीं कराया जा सका। अब ठेकेदार का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। हालांकि इस रोड का काम शुुरू कराने के लिए एक्सईएन की तरफ से कांट्रेक्टर को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


आचार संहिता लगने की आशंका से मची आपाधापी
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के काम काफी समय से ठप पड़े हैं। 5.50 किलोमीटर नवाबगंज के लांबा खेड़ा तालिब हुसैन बलीनगर रोड का काम 2.81 करोड़ से होना है। इस तरह शेरगढ़ में उदयपुर से नरदुआ तक 15.40 किलोमीटर सड़क 7.16 करोड़, मीरगंज से सिंगरा तक 9.60 किलोमीटर मार्ग 4.57 करोड़ और क्यारा में बाकरगंज से डोली मार्ग 5.75 किलोमीटर लंबी रोड 3.20 करोड़ से बननी है। इन सड़कों का काम भी न शुरू होने से ठेकेदारों को नोटिस देने की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान सामान्य हो रहा है। इसलिए सड़कों का काम दोबारा शुरू कराने के लिए ठेकेदारों को नोटिस दिए गए हैं। इन सड़कों के काम शीघ्र पूरे कराए जाएंगे।
- राजवीर सिंह, एक्सईएस, पीडब्ल्यूडी (पीएमजीएसवाई)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed