फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्यूबवेल पर चहलकदमी करते दिखे बाघ और तेंदुआ

ट्यूबवेल पर चहलकदमी करते दिखे बाघ और तेंदुआ

Sat, 12 Jan 2019 06:13 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 12 Jan 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेल पर चहलकदमी करते दिखे बाघ और तेंदुआ
ममरी (लखीमपुरी खीरी)। वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर के जंगल से निकलकर हैदराबाद थाना क्षेत्र के अयोध्यापुर गांव के पश्चिम में शुक्रवार की शाम अनिल कुमार के ट्यूबवेल पर आ पहुंचे बाघ और तेंदुआ को एक साथ चहलकदमी करते देखा गया। वहां खेतों में गन्ने की छिलाई कर रहे ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने इनके पगचिह्न ट्यूबवेल के पास देखे। बाघ, तेेंदुए के पगचिह्न मिलने की पुष्टि वनकर्मियों और ग्लोबल टाइगर फोरम टीम के कर्मचारियों ने भी की है।
विज्ञापन

अयोध्यापुर वासियों के अनुसार गांव के पश्चिम में करीब 30 मीटर दूर अनिल कुमार के ट्यूबवेल के पास गन्ने के खेत में लोग गन्ने की छिलाई कर रहे थे। शुक्रवार शाम महेशपुर जंगल से निकलकर एक बाघ और एक तेंदुआ एक साथ ट्यूबवेल पर आ पहुंचे। उन्हें देख लोगों के होश फाख्ता हो गए। शोर मचाने पर बाघ और तेेंदुए दूसरे गन्ने के खेत में चले गए। सूचना पर पहुंचे फारेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक विनीत सिंह, ग्लोबल टाइगर फोरम टीम के कर्मचारियों ने पगचिह्नों की जांच कर बाघ और तेंदुआ के मौजूद होने की पुष्टि की। बताया कि दोनों के पगचिह्नों में भिन्नता है। उन्होंने गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed