फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डाउन लाइन पटरी चटकी, राज भर जुजरीं ट्रेनें

डाउन लाइन पटरी चटकी, राज भर जुजरीं ट्रेनें

Fri, 11 Jan 2019 11:37 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
डाउन लाइन पटरी चटकी, राज भर जुजरीं ट्रेनें
शाहजहांपुर/रोजा। डाउन लाइन पर बरेली से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक टूटी पटरी से गुजरती रहीं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक फ्रैक्चर होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। इसके बाद इसे दुरुस्त किया गया। हालांकि, अधिकारी चटकी पटरी से ट्रेनों के गुजरने की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम रोजा-हरदोई के बीच शाहबाद स्टेशन के पास प्वाइंट नंबर 55 के पास रेल ट्रैक में मामूली फ्रैक्चर हो गया था। शुक्रवार को मेगा ब्लॉक लेकर मरम्मत होना थी। ऐसे में यहां जागल प्लेट लगाकर ट्रेनों को कॉशन के साथ पास करना शुरू कर दिया गया। रात में किसी वक्त फ्रैक्चर का गैप बढ़ गया। फिर इसी पटरी से दून एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें पास हो गईं। इस दौरान रेलवे ट्रैक के फ्रैक्चर का गैप बढ़ गया। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे रेलवे के की मैन प्रवेश की नजर इस पर पड़ी। की मैन ने इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। बाद में मेगा ब्लॉक के दौरान रेल पथ विभाग ने फ्रैक्चर को दुरुस्त किया। उत्तर रेलवे के एरिया मैनेजर प्रभात कुमार का कहना है कि फ्रैक्चर जरूर हुआ था, मगर इसे दुरुस्त करने के बाद ही सभी ट्रेनें गुजारी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed