फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   त्योहार आते ही जहरखुरान सक्रिय, यात्रियों को बना रहे निशाना

त्योहार आते ही जहरखुरान सक्रिय, यात्रियों को बना रहे निशाना

Sun, 14 Oct 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 14 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
त्योहार आते ही जहरखुरान सक्रिय, यात्रियों को बना रहे निशाना
त्योहार आते ही जहरखुरानों की सक्रियता बढ़ गई है। जहरखुरान ट्रेनों और बसों में यात्रियों को निशाना बना रहे हैं। सफर के दौरान जहरखुरान पहले दोस्ती गांठते हैं, फिर चाय और खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर लूट लेते हैं। शनिवार को जहरखुरानी के तीन मामले समाने आए। तीनों यात्री बेहोश थे। उन्हें एंबुलेंस से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक युवक शनिवार को सेटेलाइट बस अड्डे पर सुबह 7:30 बजे बेहोश पड़ा मिला। बाकी दो युवकों को बरेली जंक्शन और इज्जतनगर स्टेशन से बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज न मिलने और जहर का डोज अधिक होने से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। जहरखुरानी के शिकार तीनों युवकों का नाम-पता उनके होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed