फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, शव देख मां ने भी दम तोड़ा

बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, शव देख मां ने भी दम तोड़ा

Mon, 02 Jul 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Mon, 02 Jul 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, शव देख मां ने भी दम तोड़ा
ससुराल में बेटी की मौत की खबर पाकर वहां पहुंची मां बेहोश होकर गिर पड़ी और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। युवती के मायके के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन

गांव खखरा निवासी विमलेश कुमार की पत्नी गीता देवी (27) का शव रविवार सुबह 11 बजे घर में लटकता मिला। विमलेश की सूचना पर बंडा के ही गांव कंधरपुर से गीता देवी की मां सरोजा देवी (65), भाई सर्वेश कुमार सहित कई लोग गांव खखरा पहुंचे तो गीता का शव धोती के सहारे कमरे में कुंडे से लटक रहा था। भाई सर्वेश के मुताबिक रविवार सुबह गीता ने फोन करके कहा था कि जेठ, जेठानी और सास उसे मार रहे हैं, जल्दी से घर आ जाओ। जब तक वह मां और अन्य लोगों के साथ बहन के घर पहुंचा, तब तक उसकी हत्या की जा चुकी थी।
विज्ञापन

पति विमलेश का कहना है कि घटना के समय वह खेत पर गया था और जाते वक्त गीता घर का काम कर रही थी। उसने आत्महत्या की है, लेकिन कारण उसे नहीं मालूम। बेटी का शव देख मां सरोजा देवी बिलखते हुए बेहोश होकर गिर पड़ीं और थोड़ी ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि सरोजा देवी का शव परिजन अपने गांव कंधरपुर ले गए हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित पेज तीन पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed