फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity create chaos at night in 11 substations

अंधेरे में डूबा आधा शहर, धोखा दे गए 20 में से 11 सब स्टेशन

Fri, 29 Jun 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 29 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity create chaos at night in 11 substations
electricity
24 घंटे बिजली देने का दावा और आपूर्ति महज सात-आठ घंटा। पिछले चार दिनों से शहर में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है लेकिन विभाग को इसकी चिंता नहीं। बुधवार रात तो शहर के 20 उपकेंद्रों में सेे11 उपकेंद्र धोखा दे गए। इसके बाद कुछ उपकेंद्र तो सुबह में शुरू हो गए लेकिन चार-पांच बृहस्पतिवार शाम तक नहीं शुरू हो सके। इसके चलते लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

दोहना बिजलीघर में 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को खराब हो गया था। इससे शहर के चार उपकेंद्र राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, कोहाड़ापीर, सनसिटी और देहात के भोजीपुरा समेत आधा दर्जन से अधिक बिजली उपकेंद्र प्रभावित हो गए। इस समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ है। स्थिति सुधारने के लिए 40-40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर जोड़कर काम चलाया जा रहा है। इसके अलावा रात दो बजे आई बारिश ने स्थिति को और ज्यादा बिगाड़ दिया। किला उपकेंद्र में केबिल बक्सा फुंक गया, जिसके चलते बृहस्पतिवार तक दिक्कत बनी रही। राजेंद्रनगर में रात को पेड़ गिरने से बिजली चौपट हो गई।
विज्ञापन

बिजली बाधित तो पानी की किल्लत
किला, सनसिटी विस्तार, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, हरूनगला, जगतपुर, कैंट, सिविल लाइंस, सीबीगंज, शहदाना सब स्टेशन में दिक्कत रही। इनमें से किला सनसिटी विस्तार, राजद्रेंनगर, डीडीपुरम में बृहस्पतिवार को दिन में भी दिक्कत बनी रही। बाकी स्थानों पर सुबह आठ बजे तक फॉल्ट ठीक कर दिए गए थे। इन सब स्टेशनों के क्षेत्र में पेयजल की किल्लत भी बनी रही। नगर निगम का नलकूप सुबह तड़के चलाया जाता है, जबकि उस समय ही बिजली नदारद ही। इस वजह से पेयजल की सप्लाई भी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र और उनसे प्रभावित इलाके
किला : जखीरा, साहूकारा, बिहारीपुर, मलूकपुर, बिहारीपुर सिविल लाइंस, करोलान।
राजेंद्रनगर : भूड़े, राजेंद्रनगर, मैकेनियर रोड, आवास विकास, इंदिरानगर आदि।
कोहाड़ापीर : कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, बानखाना आदि।
डीडीपुरम : मॉडल टाउन, कीर्तिनगर, ब्रह्मपुरा, जाटवपुरा आदि।
वर्जन
मौसम की वजह से फाल्ट आ रहे हैं और उन्हें लगातार दूर किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा है। दोहना में पहले से दिक्कत है लेकिन तीन-चार दिन में सारी समस्या दूर हो जाएगी।
- एनके मिश्रा, एसई शहर
---------------------
लाइव...
गर्मी से कराह उठा शहर, इंवर्टर ने भी दिया धोखा
- हाथ के पंखे और पेड़ों के नीचे आराम करते दिखे लोग
- दिन भर उमस के बाद शाम को हवा चली तो राहत मिली

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों को परेशान करके रख दिया। कटौती ज्यादा होने से लोगों के इंवर्टर भी धोखा दे गए। इसके चलते लोगों ने पेड़ और खुले में बैठकर गर्मी में राहत पाई। गर्मी होने के कारण दोपहर में लोग बाजारों में भी कम निकले, जिसके चलते बाजारों में भी सन्नाटे जैसा हाल रहा।

किला और शास्त्रीनगर में 17 घंटे बत्ती गुल
शास्त्रीनगर और किला में बुधवार रात करीब दो बजे बिजली गायब हो गई थी। इसके बाद लोग गर्मी में परेशान रहे। बृहस्पतिवार को शाम करीब 6.30 बजे बिजली दोबारा आई। इस दौरान लोग घरों के बाहर पंखा से हवा करते नजर आए।
रात में दो-चार घंटे ही मिल रही बिजली
सीबीगंज। नगर निगम के वार्ड 27 मथुरापुर के गांव टियूलिया में पिछले दो सप्ताह से 24 घंटे में बिजली मात्र छह से आठ घंटे आ रही है। रात में तो दो-चार घंटे ही बिजली मिलती है। वह भी लो वोल्टेज की समस्या है। इस कारण न तो ठीक से पंखा चल पाता है और न ही फ्रिज चल पा रहे हैं। इस मामले की कई बार बिजली विभाग अधिकारियों से शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।

लोगों की बात...
बुधवार रात फाल्ट होने के बाद बिजली चली गई थी। उपकेंद्र पर बात की तो कह दिया कि फीडर से समस्या है। बृहस्पतिवार की शाम को साढ़े छह बजे समस्या दूर हो सकी है। - गौरव सक्सेना, शास्त्रीनगर

कल रात को बिजली गई तो फिर दिन भर नहीं आई। इंवर्टर की बैटरी भी डाउन हो गई। गर्मी के कारण बच्चे भी परेशान हैं। ऐसा तीन-चार दिन से हो रहा है। - ओमवती सक्सेना, शास्त्रीनगर

राजेंद्रनगर बिजलीघर की व्यवस्था पिछले छह-सात दिन से गड़बड़ चल रही है। कई बार शिकायत की लेकिन अफसर सपा मानसिकता के बैठे हैं, जो समस्या को सुनते-समझते ही नहीं। - सतीश कातिब, इंदिरानगर

जरा सी हवा चलने या बारिश आने पर बिजली गायब हो जाती है। अफसरों को अपनी अच्छी तनख्वाह से मतलब है। 24 घंटे के निर्देश होने के बावजूद कटौती हो रही है। - एके अग्रवाल, इंदिरानगर

बिजली की स्थिति बुधवार रात से काफी खराब है। बृहस्पतिवार को बिजली ठीक तो हो गई लेकिन लगातार सप्लाई नहीं मिली। एक घंटे आने के बाद दो घंटे कटौती जैसी स्थिति रही। - मुनेंद्र सिंह, मढ़ीनाथ

योगी जी ने बिजली को लेकर बड़ी उम्मीदें बंधाई थीं। मगर बिजली विभाग के अफसरों ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या से सभी परेशान हैं। - राजेश गुप्ता, सीबीगंज

हवा चली तो मिली राहत
कांकरटोला में भी लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। शाम को जब हवा चली तो लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क किनारे खुले में बैठकर गर्मी से राहत लेते नजर आए।

अब तो हाथ के पंखे का ही सहारा
पुराना शहर के मोहल्ला कोट में भी लोग गर्मी से परेशान थे। बताया कि बिजली लगातार आ-जा रही है। इसके चलते हाथ के पंखे का सहारा ही है। यहां पर कई महिलाएं हाथ में पंखा लिए नजर आईं।


जिला अस्पताल में भी खुले में सहारा
गर्मी के बीच उमस में पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे थे। जिला अस्पताल बिजली कटौती से मुक्त था लेकिन लोग गर्मी से परेशान थे, इसलिए अस्पताल के मैदान में ही जमीन पर चादर बिछाकर आराम करते दिखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed