{"_id":"5ad0333e4f1c1b513e8b4eb5","slug":"21523594046-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएड छात्रों को मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएड छात्रों को मिली अनुमति
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
65 बीपीएड छात्र परीक्षा तो देंगे पर रिजल्ट रुकेगा
खेल सर्टिफिकेट का सत्यापन होने के बाद ही जारी होगा परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। विश्वविद्यालय ने बीपीएड के 65 छात्रों को परीक्षा में बैठने अनुमति तो दे दी है, लेकिन उनका रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। पहले विश्वविद्यालय ने इनके खेल सर्टिफिकेट पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया था। बाद में परीक्षा समिति ने मीटिंग बुलाकर यह माना कि इन सर्टिफिकेट की जांच करने में उनसे गलती हुई है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इन छात्रों को केवल परीक्षा देने की अनुमति दी गई है, सर्टिफिकेट का सत्यापन होने तक इनका रिजल्ट रुका रहेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले 65 स्टूडेंट्स को बीपीएड का एग्जाम देने से रोक दिया था। जांच में इनके खेल सर्टिफिकेट गड़बड़ मिले थे। छात्रों ने इसका विरोध किया। परीक्षा समिति ने इस मामले को लेकर बैठक बुलाई। विश्वविद्यालय ने मान लिया कि खेल सर्टिफिकेट जांचने में उनसे गलती हुई। दूसरी कमेटी बनाकर सभी के खेल सर्टिफिकेट चेक कराए जाएंगे। वहीं अंडरटेकिंग लेने के बाद छात्रों को परीक्षा की अनुमति मिली है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कह दिया कि परीक्षा देने की अनुमति दी है, लेकिन सत्यापन होने तक इनका रिजल्ट रुका रहेगा। इसके बाद गुरुवार से हुई परीक्षा में इन छात्रों को भी शामिल होने का मौका दे दिया गया।