{"_id":"5aa754bc4f1c1b8e778b523e","slug":"21520915644-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी में हैंडलूम प्रदर्शनी ---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी में हैंडलूम प्रदर्शनी ---
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
स्पेशल हैंडलूम एक्सपो का हुआ शुभारंभ
बरेली। हथकरघा और हैंडलूम के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार से पंद्रह दिवसीय स्पेशल हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ हो गया। डीएम आर विक्रम सिंह ने इसका उद्घाटन किया। हैंडलूम एक्सपो में पीलीभीत, बरेली, बिजनौर, मेरठ, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा आदि जिलों के विभिन्न हथकरघा एवं हैंडलूम उत्पादों केस्टाल लगाए गए हैं। इसमें हैंडलूम की साड़ियां, शर्ट, कुर्ता, पर्दे, दरी, आसन आदि समान उपलब्ध है। डीएम आर विक्रम सिंह ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बुनकरों से वार्ता भी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेलों से उत्पादक व उपभोक्ता का सीधा संबंध होता है, बिचौलिया नहीं होते। उत्पादक को अपने सामान का उचित मूल्य मिलता है तथा खरीददार को उचित दामों पर सामान। हथकरघा उत्पादों की मार्केटिंग के लिए एक्सपो कारगर साबित होते हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग पीसी ठाकुर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।