UP Police News: बरेली में बेहतर काम करने वाले 212 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार... मिला 9.98 लाख का नकद इनाम
बरेली में बेहतर काम करने वाले 212 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार मिला है। इन सभी पुलिसकर्मियों को 9.98 लाख लाख रुपये पुरस्कार राशि के तौर पर भुगतान किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पुलिस विभाग में जहां लापरवाही करने वाले 57 सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है, वहीं बेहतर काम करने वाले 212 पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया है। इन पुलिसकर्मियों को 9.98 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।
अप्रैल 2024 से 14 जनवरी 2025 के बीच मुठभेड़ से लेकर अन्य सराहनीय कार्य करने वाले 212 पुलिसकर्मियों के लिए यह धनराशि बतौर पुरस्कार घोषित की गई थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इन सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कार राशि का भुगतान कर दिया है।
उन्होंने बताया कि नकद पुरस्कार (रिवार्ड) की धनराशि पाकर बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा। पुरस्कार पाने वालों में सात इंस्पेक्टर, 25 सब इंस्पेक्टर, 60 मुख्य आरक्षी, 98 आरक्षी, 14 महिला आरक्षी और आठ कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।
दरोगाओं के कामों का किया गया था मूल्यांकन
एसएसपी के आदेश पर एक जनवरी से 31 मार्च तक जिले भर के थानों में तैनात उप निरीक्षकों के कार्यों का मूल्यांकन और समीक्षा की गई। जिले में केवल चार उप निरीक्षकों का काम ही बेहतर पाया गया। अच्छा काम करने वाले बहेड़ी थाने में तैनात कस्बा चौकी प्रभारी सनी कुमार, देवरनियां थाने में तैनात विजय तेवतिया को दो-दो हजार, प्रेमनगर थाने में तैनात सरताज और किला थाने में तैनात रविराज को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया था।
इसके अलावा गिरफ्तारी वारंट की तामील में 45 और वसूली वारंट तामील कराने में लापरवाही पर 12 दरोगाओं के खिलाफ एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है। एसएसपी ने गिरफ्तारी वारंट तामील कराने में 187 और वसूली वारंट में 78 उप निरीक्षकों को सचेत करते हुए भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। एसएसपी ने जिन 57 सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है, उनमें सबसे ज्यादा बारादरी और इज्जतनगर थानों में हैं।