{"_id":"5cc204e3bdec22141c6e8a88","slug":"201556219107-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शाहजहांपुर में चुनाव पर अफसरों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शाहजहांपुर में चुनाव पर अफसरों की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंडल के शाहजहांपुर जिले में 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होना है। बरेली जोन का एक ही जिला शेष रहने से पुलिस प्रशासन के बड़े अफसरों का पूरा फोकस शाहजहांपुर पर ही है। एडीजी और डीआईजी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। काफी मात्रा में वहां फोर्स भेजा जा रहा है।
तीसरे चरण में बरेली मंडल के तीन जिलों में चुनाव हो चुका है। चौथे चरण में केवल शाहजहांपुर में ही चुनाव होना है। राजनीतिक दलों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है तो बाकी जगह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करा चुका पुलिस प्रशासन आखिरी दांव में कोई रिस्क लेना नहीं चाहता। एडीजी अविनाश चंद्र और डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने भारी फोर्स का इंतजाम कराने के साथ ही चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराने को मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। खुफिया अमले को भी अलर्ट पर रखा गया है। इस बात पर भी निगरानी की जा रही है कि बाहरी नेता चुनाव में कोई हस्तक्षेप न कर सकें। शाहजहांपुर के एसपी से मतदान से 48 घंटे पहले ही सारे होटल ढाबे चेक करके वहां से बाहरी नेताओं को हटाने के लिए कहा गया है। एडीजी और डीआईजी खुद शाहजहांपुर में डेरा डालेंगे।
इतना लगाया फोर्स
एडीजी के स्टाफ ऑफिसर ओपी यादव ने बताया कि शाहजहांपुर में 26 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स चुनाव ड्यूटी में लगाई गई है। वहीं चार कंपनी पीएसी भी चुनाव कराएगी। पांच हजार पुलिसकर्मी और पांच हजार होमगार्ड भी दूसरे जिलों से वहां भेजे गए हैं। शाहजहांपुर जिले का पूरा पुलिस फोर्स भी चुनाव में लगाया गया है।