{"_id":"5cbca1c7bdec22143f759b66","slug":"201555866055-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग को संघमित्रा की सफाई, वीडियो झूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग को संघमित्रा की सफाई, वीडियो झूठा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नुक्कड़ सभा में फर्जी मतदान करने को उकसाने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य को नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने रविवार को अपना जवाब दाखिल कर दिया। जवाब में उन्होंने कहा है कि ऐसा कोई बयान उन्होंने किसी सभा में नहीं दिया है। जो वीडियो वायरल हुई है उसे एडिटिंग करके वायरल किया गया है, वह झूठा है।
शनिवार को भाजपा प्रत्याशी द्वारा एक नुक्कड़ सभा के दौरान फर्जी मतदान के लिए लोगों को उकसाने का वीडियो वायरल हो गया था। संज्ञान में आने पर डीईओ/डीएम दिनेश कुमार सिंह ने तत्काल ही भाजपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। नोटिस मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने रविवार को अपना जवाब भेजा, जिसमें उन्होंने वीडियो को झूठा (फेक) करार देते हुए कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता देखकर विरोधी दल घबरा गए हैं, जिसके कारण उनका ये एडिट किया गया वीडियो वायरल किया गया है। इधर डीईओ ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ने अपना जवाब दे दिया है, जिसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दिया गया है।