{"_id":"5caba5d2bdec2214586c47bb","slug":"201554752978-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला फ्लाईओवर: चुनाव ड्यूटी में गए सिपाही-होमगार्ड, वन वे में दौड़ा दीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला फ्लाईओवर: चुनाव ड्यूटी में गए सिपाही-होमगार्ड, वन वे में दौड़ा दीं बसें
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अयूब खां चौराहे से चौपुला चौराहे के बीच लागू किया गया वन वे सिस्टम ट्रैफिक पुलिस के जवानों और होमगार्डों के चुनाव ड्यूटी पर जाने के बाद सोमवार को ध्वस्त हो गया। ट्रैफिक कंट्रोल करने वाला कोई नहीं था, लिहाजा दोनों तरफ से रोडवेज की बसें भी सरपट दौड़ती रहीं। अब चुनाव होने तक इस रूट पर यही स्थिति रहने के आसार हैं, लिहाजा यहां जाम झेलने के लिए तैयार रहें।
थानों के साथ ही यातायात पुलिस का काफी स्टाफ भी सहारनपुर और हापुड़ आदि जिलों में चुनाव ड्यूटी पर भेज दिया गया है। यातायात पुलिस के 54 में से 20 जवान चुनाव ड्यूटी में भेजे गए हैं तो कुछ जवानों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से नवाबगंज और फरीदपुर क्षेत्र में लगा दिया गया। यातायात पुलिस के साथ लगे 175 होमगार्ड में से केवल बीस ही बचे हैं। ट्रैफिक पुलिस के जवान तो पहले चरण का चुनाव कराकर लौट आएंगे लेकिन होमगार्ड अब चौथे चरण के बाद ही लौटेंगे। इसके चलते अयूब खां चौराहे से चौपुला चौराहे के बीच ओवरब्रिज निर्माण के लिए वनवे किया गया सिस्टम सोमवार को चौपट हो गया। दोनों ओर से वाहन खुले रास्ते पर दौड़े। चौपुला चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस नहीं दिखी तो रोडवेज ड्राइवरों ने चौकी चौराहा की ओर जाने की बजाय बसें वहीं से अयूब खां चौराहे की ओर मोड़ दीं। इससे कुछ असुविधा हुई। लेकिन वाहनों की संख्या कम होने की वजह से दोपहर के वक्त जाम की नौबत नहीं आई। एसपी ट्रैफिक एसपी गंगवार ने बताया कि स्टाफ के लौटने पर ही कायदे से ट्रैफिक प्लान लागू हो सकेगा।