फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कप्तान ने बजाया ढोल तो जमकर थिरके पुलिस वाले

कप्तान ने बजाया ढोल तो जमकर थिरके पुलिस वाले

Sat, 23 Mar 2019 02:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
कप्तान ने बजाया ढोल तो जमकर थिरके पुलिस वाले
बरेली। होली के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन से लेकर थाना-चौकी तक जमकर धमाल किया। पुलिसकर्मी अधिकारियों के आवास पर भी होली खेलने गए। दोपहर बाद तक थानों में खूब रंग गुलाल उड़ा। अधिकारी भी स्टाफ के साथ खूब होली खेले।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे से पुलिस वालों की होली शुरू हो गई। पुलिस लाइन में तमाम अधिकारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए। इनमें से कुछ वर्दी में थे और अधिकांश सादा कपड़े पहनकर आए थे। पुलिस लाइन के बाद पुलिसकर्मियों ने एडीजी, डीआईजी, एसएसपी व डीएम के आवास पर जाकर होली खेली। हर जगह स्टाफ ने अफसरों को रंग से सराबोर करने का पूरा इंतजाम कर रखा था। अधिकारी भी पूरी रौ में थे। एडीजी ने जवानों के साथ जमकर होली खेली और अपने आवास पर उनके लिए जलपान की व्यवस्था की। वे सिपाहियों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से भी गले मिले और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। डीआईजी के परिवार में गमी की होली थी तो उन्होंने बाहर निकलकर रंग लगवाने से बचाव किया लेकिन आवास पर पहुंच अधिकारी-सिपाही नहीं माने और फिर सब कुछ ही देर में रंग से सराबोर हो गए। एसएसपी मुनिराज जी. भी पूरी मस्ती में थे। उन्होंने बड़ा ढोल गले में डालकर देर तक बजाया। उनकी देखादेखी सीओ सिटी व कुछ अन्य अधिकारियों ने भी ढोल बजाया तो पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया। एसपी सिटी, एसपी क्राइम, एसपी देहात, सीओ टू सीमा यादव समेत सभी अधिकारी रंग से सराबोर नजर आए। दोपहर तक होली की मस्ती जारी रही। इस दौरान सभी थानों-चौकियों में भी पुलिसकर्मियों ने होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed