फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अपना बूथ जीत लिया तो चुनाव में जीत निश्चित

अपना बूथ जीत लिया तो चुनाव में जीत निश्चित

Thu, 14 Mar 2019 01:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
अपना बूथ जीत लिया तो चुनाव में जीत निश्चित
बरेली। प्रदेश के नगर विकास मंत्री और भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी सुरेश कुमार खन्ना ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि बूथ और सेक्टर टीम अपने-अपने बूथ जीत ले तो लोकसभा सीट पार्टी अपने आप जीत जाएगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर जुटें क्योंकि यह चुनाव भाजपा के साथ देश की भी सुरक्षा और विकास से जुड़ा है। सभी कार्यकर्ता दायित्वों का निर्वहन करें। वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाएं। नये मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मोड़ने के लिए पीएम मोदी के पांच साल के कामों को समझाएं। सुरेश खन्ना ने कहा कि जनता केंद्र में एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है। सपा-बसपा गठबंधन हार के डर से बना दो कमजोर पार्टियों का गठबंधन है। दोनों दलों के मुखिया ने सफाया होने के डर से एक-दूसरे से हाथ मिलाया है, मगर जनता सब समझ चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने सुरेश खन्ना को आश्वस्त किया कि भाजपा बरेली और आंवला सीटें पहले से ज्यादा वोटों से जीतेगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सुरेश गंगवार, संजीव अग्रवाल, पूर्व मेयर सुभाष पटेल, डॉ. केएम अरोड़ा, विधायक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. डीसी वर्मा, केसर सिंह, हर्षवर्धन आर्य, उमेश कठेरिया, गुलशन आनंद, संजीव शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, अंकित शुक्ला, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed