फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘मतदान वाले दिन महिलाओं की भूमिका अहम, निभाएं जिम्मेदारी’

‘मतदान वाले दिन महिलाओं की भूमिका अहम, निभाएं जिम्मेदारी’

Mon, 22 Apr 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
‘मतदान वाले दिन महिलाओं की भूमिका अहम, निभाएं जिम्मेदारी’
‘मतदान वाले दिन महिलाओं की भूमिका अहम, निभाएं जिम्मेदारी’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत बदायूं क्लब में ‘मतदान के दिन महिलाओं की भूमिका’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने न केवल वोट डालने और परिवार को जागरूक करने का संकल्प लिया बल्कि यह भी कहा कि मतदान वाले दिन वे अपनी भूमिका का सही तरीके से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन पहले वोट डालें और फिर जलपान करें।
विज्ञापन

रविवार को हुए कार्यक्रम में कवियत्री सोनरूपा विशाल ने कहा कि आज महिलाएं कहां से कहां पहुंच गई हैं। महिलाओं ने कभी रजिया सुल्तान तो कभी लक्ष्मीबाई के रूप में शासन किया है। मुश्किलें जरूर हैं लेकिन इतनी भी नहीं कि वह कुछ नहीं कर सकें। 23 अप्रैल को महापर्व है, इस दिन महिलाएं सबसे पहले मतदान करें। अंजलि शर्मा ने कहा कि कहते हैं एक वोट से कुछ नहीं होता। अरे, एक वोट से क्या नहीं हो सकता। एक-एक जुड़े तो क्रांति आ जाती है। इसमें जितनी पुरुषों की भागीदारी है, उतनी महिलाएं भी आगे बढ़ रहीं हैं। मोनिका गंगवार ने कहा कि एक-एक वोट आपकी पसंद की सरकार बना सकता है। पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण में महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ा है। हमें भी अपने जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाना होगा। इसके लिए सभी माता, बहनों और छात्राओं को आगे आना होगा। अंजलि सारस्वत ने कहा कि हम आगे बढ़ें और दूसरों को बढ़ाएं, तभी अच्छा मतदान होगा। आभा गोयल, प्रीति आहुजा और रूपाली वैश्य ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं को जागरूक करने को कहा। कार्यक्रम में मधु यादव, सारिका वैश्य, मधु राकेश, सीमा राजन, एकता अग्रवाल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed