फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कश्मीरी दुकानदारों को देखकर भड़के विहिप कार्यकर्ता, बंद कराई नुमाइश

कश्मीरी दुकानदारों को देखकर भड़के विहिप कार्यकर्ता, बंद कराई नुमाइश

Tue, 19 Feb 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
कश्मीरी दुकानदारों को देखकर भड़के विहिप कार्यकर्ता, बंद कराई नुमाइश
फरीदपुर। सीएम इंटर कॉलेज में लगी नुमाइश में कश्मीरी दुकानदारों को देखकर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि यही लोग कश्मीर में आतंकियों को बचाने के लिए सेना पर पत्थरबाजी कर रहे हैं, फिर भी यहां व्यापार करने चले आए हैं। कश्मीरी दुकानदारों और विहिप कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस बीच पुलिस पहुंची तो पता चला कि नुमाइश की प्रशासन से अनुमति ही नहीं ली गई है। इस पर नुमाइश को ही बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

सीएस कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को नुमाइश शुरू हुई थी। इसमें कुछ कश्मीर के व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें लगा रखी हैं। सोमवार को नुमाइश में पहुंचे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता जितेंद्र चौहान, गोपाल यादव, शिव कुमार भाटी, पंकज सक्सेना, अंकित जायसवाल, संतोष गुप्ता, आदित्य गुप्ता, सतेंद्र सिंह आदि पहुंचे तो यहां कश्मीरी दुकानदारों को देखकर विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर कश्मीरी दुकानदार भी उनसे भिड़ गए। कुछ अन्य दुकानदारों ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद रात आठ बजे नुमाइश में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सोमपाल राठौर, दिनेश सिंह ने बगैर परमिशन के नुमाइश लगाने पर आपत्ति जताई। इस पर कश्मीरी दुकानदार भी भड़क गए और कार्यकर्ताओं से उलझना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया और कश्मीरी दुकानदारों को व्यापार न करने देने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकवादियों को मारने वाली सेना पर पत्थरबाजी की जा रही है। ऐसे में उन्हें यहां व्यापार नहीं करने दिया जाएगा। हंगामे पर पुलिस पहुंच गई। आयोजक जावेद को बुलाया गया तो पता चला कि नुमाइश लगाने की अनुमति सिर्फ कॉलेज प्रबंधन से ली गई है। प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। इसके बाद पुलिस ने नुमाइश को बंद करा दिया। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। आयोजक को बगैर अनुमति नुमाइश चलाने से मना कर दिया गया है। अगर इसके बाद भी नुमाइश चली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed