फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   युवक कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे पांच सवाल

युवक कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे पांच सवाल

Sat, 26 Jan 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
युवक कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे पांच सवाल
फोटो-
विज्ञापन



हेडिंग
भाजपा सरकार ने नहीं
पूरे किए वादे: केशव
नेहरू युवा केंद्र में आयोजित रैली में कांग्रेस ने किए तीखे प्रहार
- कांग्रेस ‘युवा क्रांति यात्रा’ का बरेली पहुंचने पर हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। युवक कांग्रेस की कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकलने वाली ‘युवा क्रांति यात्रा’ का बरेली पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। नेहरू युवा केंद्र पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव समेत अन्य पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद दिया। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव ने पीएम मोदी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में एक भी वादा पूरा नहीं किया, पूंजीपतियों के हितों के लिए काम होता रहा।
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे पांच सवाल दागे। उन्होंने कहा कि देश की जनता पीएम से इन सवालों के जवाब चाहती है। कहा कि जनता चाहती है कि कोई भी राजनीतिक दल चुनाव के समय वादे करने के बाद उनको पूरा करे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर दस दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया। सरकार बनने पर उसे तुरंत पूरा भी किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि मोदी जी लोकसभा चुनाव से पहले तय कर लें कि झोला लेकर किधर जाना है। ओमवीर सिंह यादव, दीपक चोटी वाला, मनीष चौधरी ने भी भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रहार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटलाइजेशन से कारपोरेट
सेक्टर को भारी नुकसान
पूर्व मंत्री व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि केंद्र सरकार ने डिजिटलाइजेशन का जो निर्णय लिया है, उससे कारपोरेट सेक्टर को भारी नुकसान हुआ है। मुकेश अंबानी समेत बड़े औद्योगिक घरानों का इंडस्ट्री और लघु उद्योगों पर कब्जा हो चुका है। किसान, बेरोजगार और युवा अब इन घरानों की नौकरी करने लायक बचा है। देश पर पूंजीपतियोें का कब्जा हो रहा है। गरीब, मजदूर और किसान तबाह है।


प्रियंका की आंधी में सब उड़ जाएंगे
पत्रकार वार्ता के बाद नेहरू युवा केंद्र परिसर में आयोजित सभा में पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार का नारा देने वाली भाजपा अपने शासित राज्यों में ही नारियों पर अत्याचार नहीं रोक पायी। भाजपा सरकार में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जब उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगी तो उस आंधी में सपा-बसपा और भाजपा समेत सारे दल उड़ जाएंगे। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं क्योंकि अब मोदी जी जाने वाले हैं। युवा क्रांति रथ यात्रा का सीबीगंज, स्वालेनगर, चौपुला, अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा समेत कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed