फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कोला पुल पर कोहरे में हुए हादसे ने ली चार की जान

कोला पुल पर कोहरे में हुए हादसे ने ली चार की जान

Fri, 18 Jan 2019 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोला पुल पर कोहरे में हुए हादसे ने ली चार की जान
कोलापुल पर कोहरे में हुए हादसे ने ली चार की जान
विज्ञापन


मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। बदायूं-जलालाबाद रोड पर कोला पुल पर बृहस्पतिवार सुबह पिकअप और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसी बीच पिकअप के बराबर में चल रहा बाइक सवार भी चपेट में आ गया। इससे पिकअप पर सवार चालक समेत तीन लोगों व बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के समय घना कोहरा छाया हुआ था। इस घटना के तुरंत बाद पिकअप को पीछे से आए अन्य ट्रक ने भी टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक घायल हो गया। सामने से पिकअप को टक्कर मारने वाले ट्रक में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने शवों को जलालाबाद सीएचसी पहुंचाया। इस हादसे से पुल पर लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा।

कासगंज के थाना बघौरा क्षेत्र के पीलागढ़ निवासी 30 वर्षीय हरिओम, थाना सिंकदरपुर के नंदौसी निवासी 32 वर्षीय गौरव गुप्ता, थाना सिकंदरपुर के गांव असतगढ़ किला निवासी 35 वर्षीय संतोष पिकअप में घुइयां (अरवी) और लहसुन लेकर जलालाबाद मंडी जा रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे पिकअप घने कोहरे में रामगंगा नदी पर बने कोलाघाट पुल पर पहुुंची, तभी सामने से अचानक ट्रक आ गया। दोनों वाहनों की भिड़ंत होते ही पिकअप के बराबर में चल रहा बाइक सवार कलान के गांव जखिया निवासी 30 वर्षीय जयवीर भी चपेट में आ गया। इसी बीच पिकअप के पीछे से एक और ट्रक टकरा गया। इससे पिकअप का अगला हिस्सा सामने वाले ट्रक में और तेजी से घुस गया। इससे पिकअप में सवार तीन लोग उसी में फंस गए। कुछ ही देर में तीनों ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार जयवीर की भी मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप को पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक हरदोई के थाना बघौली के गांव मतुआ भिलावा निवासी 46 वर्षीय ओमकार शुक्ला घायल हो गए। थाना प्रभारी सुधाकर पांडेय ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed