{"_id":"5bfef994bdec2241cc618158","slug":"201543436692-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक देने के आरोपी को धमकी देने वाले तीन लोगों का शांतिभग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक देने के आरोपी को धमकी देने वाले तीन लोगों का शांतिभग में चालान
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट क्षेत्र के गांव मसीतगंज गौंटिया निवासी मोहम्मद अंसार हुसैन ने गांव वालों से अपनी सुरक्षा और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने कैंट में तहरीर दी थी। पिछले दिनों गांव वालों ने अंसार पर अपनी बीवी को तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए गांव छोड़कर न जाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
अंसार ने दो दिन पहले थाना प्रभारी को दी तहरीर में घटना का उल्लेख करते कहा था कि दरगाह आला हजरत से तलाक न होने का फतवा और मस्जिद के इमाम की बात को भी दरकिनार करते हुए कुछ लोग उसे गांव से निकालना चाहते हैं। साथ ही गांव न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जबकि उसका कुसूर सिर्फ इतना है कि उसने नशे में अपनी बीवी को तलाक की धमकी दी थी, तलाक नहीं दिया था। इस मामले की जांच चौकी पुलिस को सौंपी गई। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी इस मामले में अंसार और उसकी पत्नी नाजमा की ओर से पैरवी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कैंट थाना पुलिस ने बुधवार को दिन में लगभग 12 बजे आरोपी बबलू को पकड़ लिया। इस पर बबलू के घरवाले अंसार के घर झगड़ा करने पहुंच गए। उन्होंने घर में ईंटें फेंकीं। इस पर अंसार की पत्नी नाजमा ने बुधवार को फिर थाने में तहरीर दी। कैंट थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि इस मामले तीन लोगों का शांति भंग करने में चालान किया गया है। घर में ईंटें फेंकने के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।