फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बनारस की तर्ज पर कछला में भी होगी गंगा आरती

बनारस की तर्ज पर कछला में भी होगी गंगा आरती

Wed, 28 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बनारस की तर्ज पर कछला में भी होगी गंगा आरती
बदायूं। जल्द ही बनारस, हरिद्वार (हर की पैड़ी) और ऋषिकेश की तरह कछला गंगाघाट पर रोजाना गंगा आरती की जाएगी। शुरुआत में पहली महाआरती मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर 13 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में कछला गंगाघाट आस्था का एक अहम केंद्र माना जाता है। घाट पर प्रतिदिन आरती की पहल डीएम दिनेश कुमार सिंह ने की है। योजना के मुताबिक कछला गंगाघाट पर 11 चबूतरों का निर्माण कराया जाएगा तो बारिश से बचने के लिए छतरी भी लगेंगी। आरती से पहले गंगाघाट पर रोज फूलों से सजावट होगी। आरती करने के लिए बनारस के पंडित बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस आयोजन में जनसहयोग भी लिया जाएगा। हर दिन आरती के लिए मुख्य अतिथि का नाम तय होगा। डीएम आयोजन से आम लोगों को भी जोड़ेंगे। धार्मिक और सामाजिक लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी। शुरू में कमेटी पूरे एक साल का खाका तैयार करेगी। कमेटी का एक बैंक खाता होगा, जिसमें लोग अपनी इच्छानुसार दान की राशि भेज सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कछला घाट पर रोजाना गंगा आरती करने की प्लानिंग है। शुरुआत मकर संक्रांति की पूर्व संध्या से होगी। इसके लिए धार्मिक और सामाजिक लोगों से विचार विमर्श किया जा रहा है। मंगलवार को भी कुछ लोगों से इस संबंध में बातचीत की गई। जल्द ही कमेटी बना दी जाएगी।
-दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed