{"_id":"5bfc57b9bdec2241c2633a18","slug":"201543264185-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ और नौ को निरस्त रहेगी बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ और नौ को निरस्त रहेगी बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लखनऊ मंडल के वाराणसी जाफराबाद सेक्शन में बाबतपुर स्टेशन पर रेलवे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराने जा रहा है, जिसके चलते बरेली-वाराणसी-बरेली जंक्शन को निरस्त किया गया है। इसके अलावा अकाल तख्त एक्सप्रेस और अमृतसर एक्सप्रेस रोककर चलाई जाएंगी। वहीं हरिद्वार हावड़ा सुपरफास्ट और दुर्गियाना एक्सप्रेस को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक वाराणसी जंक्शन से बरेली आने वाली ट्रेन (14235) आठ जून को, जबकि वापसी (14236) में यह ट्रेन नौ जून को निरस्त रहेगी। इसके अलावा अमृतसर जंक्शन-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस (12318) सात जून को अमृतसर जंक्शन से 30 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। वहीं हावड़ा से अमृतसर जाने वाली अमृतसर एक्सप्रेस (13049) छह जून को दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार से हावड़ा जाने वाली हरिद्वार हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस (12370) छह जून को और आठ जून को कोलकाता-अमृतसर के बीच चलने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357) लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएंगी।