{"_id":"5bf94aafbdec22416b277fc9","slug":"201543064239-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के पास दिखा बाघ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के पास दिखा बाघ, दहशत
Updated Sat, 24 Nov 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। भगतपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार की सुबह बाघ दिखने से गांव वाले दहशत में आ गए। शोर मचाने पर बाघ स्कूल के पास गन्ने के खेत में चला गया। सूचना पर गंगाकली हथिनी के साथ पहुंचे वनकर्मियों और एसटीपीएफ जवानों ने कांबिंग की लेकिन गन्ने का एरिया अधिक होने से बाघ का पता नहीं चला। बाघ के पगचिह्न खेतों में बने मिले हैं।
भगतपुर गांव वासियों के अनुसार सुबह बाघ ममरी घमहाघाट रोड पार कर गांव के पश्चिम में बने प्राथमिक विद्यालय के पास जा पहुंचा, गनीमत रही स्कूल बंद था। बाघ को देखकर एक साइकिल सवार हड़बड़ाकर गिर पड़ा और शोर मचाने लगा। शोर मचाते हुए ग्रामीण इकट्ठे हो गए जिससे बाघ पास के गन्ने के खेत में चला गया। सूचना पर रेंजर बनारसीदास शाक्य के निर्देश पर गंगाकली हथिनी, एसटीपीएफ जवानों, यूपी 100 पुलिस के साथ वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर के वन कर्मियों ने बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कई घंटे कांबिंग की लेकिन बाघ का पता नहीं चला। रेंजर बनारसी दास शाक्य ने बताया कि वनकर्मियों की टीम और हथिनी को किसानों ने गन्ने में नहीं घुसने दिया। जिससे बाघ का पता लगाना मुश्किल हो रहा है।